मशहूर फिल्म निर्माता चंपक जैन के निधन से बॉलीवुड में दुःख की लहर दौड़ गयी है और जानकारी के अनुसार गुरुवार को ब्रेन हेमरेज होने से उनकी सांसो की डोर टूट गयी।
चंपक वीनस रिकॉर्ड्स और टेप्स के मालिकों में से एक थे जिन्होंने सैफ अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत 1994 की ब्लॉकबस्टर मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, बाज़ीगर जैसी हिट फिल्में बनाईं।
चंपक जैन का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई में किया जायेगा। अभिनेता सोनू सूद ने निर्माता के आकस्मिक निधन पर उन्हें “महान आत्मा” कहकर दुख व्यक्त किया।
अपने ट्वीट में सोनू ने लिखा , “चंपक जैन जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह एक महान आत्मा थी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना, रतन जैन जी, गणेश जैन जी आरआईपी चंपक सर।
फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने भी अपना दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया: “ मैं चम्पक की अचानक निधन से बेहद दुखी और हैरान हूं। वह एक महान मित्र थे… चंपक जी आपको याद किया जाएगा… संवेदना शोक संतप्त परिवार को बल मिले … RIP “
अभिनेता अशोक पंडित ने भी ट्वीट किया: “हिंदी फिल्म उद्योग के लिए दुखद दिन। बता दें चंपक जैन जी का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया जाएगा। ”