आपने कई बॉलीवुड भाई- बहनों की जोड़ियां देखी होंगी जो कई मामलों में काफी एक जैसी दिखती है पर कुछ सितारों की जोड़ियां तो ऐसी है जिन्हे अगर एक साथ खड़ा कर दिया जाए तो हूबहू एक दूसरे की कार्बन कॉपी लगते है। इन भाई बहनों की जोड़ियों में कोई तो बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुके है वहीँ कुछ अभी अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे है। आईये नजर डालते है कुछ ऐसी बॉलीवुड भाई- बहनों की जोड़ियों पर जो एक दुसरे के हमशक्ल लगते है।
अमृता राव- प्रीतिका राव
फिल्म विवाह फेम अमृता राव ने कई सारी फ़िल्में की है और अपने लाजवाब अभिनय से लाखों फैंस बनाये है पर बहुत से लोग नहीं जानते इनकी एक बहन भी है प्रीतिका राव जिन्होंने कुछ समय पहले ही टीवी सीरियल ‘बेइंतेहा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। दोनों बहनों को अगर एकसाथ खड़ा कर दिया जाये तो ये एक दुसरे की जुड़वा बहने लगती है।
अनिल कपूर- संजय कपूर
वैसे तो कपूर ब्रदर्स तीन भाई है , अनिल कपूर , बोनी कपूर और संजय कपूर , पर इनमे से अनिल कपूर और संजय कपूर की शक्ल एक दुसरे से हूबहू मिलती है। दोनों भाइयों ने कई फ़िल्में भी साथ की है जिसमे इनका लुक बेहद मिलता जुलता नजर आता है।
शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी
शेट्टी सिस्टर्स की बात की जाए तो शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की उम्र में कई सालों का अंतर है पर इनकी शक्लें एक दुसरे से काफी मिलती है। एक साथ देखने पर ये दोनों बहनें भी जुड़वा नजर आती है।
आयुष्मान खुराना- अपारशक्ति खुराना
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने शानदार अभिनय से हिट अभिनेताओं की सूची में शामिल हो चुके है।आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना भी बॉलीवुड में जगह बनाने की कोशिश कर रहे है। दोनों भाइयों की शक्लें भी काफी मिलती जुलती है।
फराह खान- साजिद खान
फराह खान और उनके भाई साजिद खान बॉलीवुड की नामी गिरामी हस्तियों में से एक है। इन दोनों भाई बहन की शक्लें भी एक जैसी सी है। दोनों स्वभाव से भी काफी खुशमिजाज हैं और कई आदतें भी एक जैसी है।
भूमि पेडनेकर – समीक्षा पेडनेकर
बॉलीवुड की सफलतम एक्ट्रेसेस में से एक भूमि पेडनेकर ने काफी जल्दी बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है और इनकी बहन समीक्षा की बात की जाए तो शक्ल के मामले में ये भी भूमि की कार्बन कॉपी लगती है। समीक्षा अभी पढाई पर ध्यान दे रही है पर स्टाइल के मामले में ये अपनी बहन भूमि से काफी आगे है।


Download Android App
Download iOS App









