बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया, आइसोलेशन में हुई शिफ्ट

Summary :

दुनिया भर में कोरोना वायरस ने कहर मचाया हुआ है और अब मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को भी इस वायरस के होने की पुष्टि हुई है। बेबी डॉल और छिल गये नयना जैसे गाने से चर्चित हुई कनिका कपूर ने कोरोना वायरस में चपेट में आने के बाद स्वीकार किया कि उसे लंदन से आने के बाद खुद को अलग थलग रखना चाहिये था।

दुनिया भर में कोरोना वायरस ने कहर मचाया हुआ है और अब मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को भी इस वायरस के होने की पुष्टि हुई है। बेबी डॉल और छिल गये नयना जैसे गाने से चर्चित हुई कनिका कपूर ने कोरोना वायरस में चपेट में आने के बाद स्वीकार किया कि उसे लंदन से आने के बाद खुद को अलग थलग रखना चाहिये था। 
बॉलीवुड जगत में आया यह पहला मामला है। ऐसी खबरें थी कि कनिका  ब्रिटेन से लखनऊ लौटी थीं कनिका लखनऊ की रहने वाली हैं जबकि उनके तीन बच्चे लंदन में पढ़ते हैं। ‘फ्लू’ के लक्षण पाए होने के बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
इंस्टाग्राम पर सिंगर ने बताया कि पिछले चार दिनों से उन्हें ‘फ्लू’ के लक्षण थे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपनी जांच कराई और कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है। मैं और मेरा परिवार अब पूरी तरह से सबसे अलग है और चिकित्सीय सलाह का पालन कर रहे हैं। मैं किन-किन लोगों से मिली यह पता लगाने की प्रक्रिया जारी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ करीब 10 दिन पहले हवाई अड्डे पर सामान्य प्रक्रिया के तहत मेरी जांच हुई थी और केवल चार दिन पहले ही ये लक्षण दिखे। ’’ सिंगर (41) ने लोगों से खुद को स्वयं सबसे अलग करने और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील भी की।
इस बीच, मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा को कोविड-19 नहीं होने की पुष्टि हुई है। जलोटा (66) ने मंगलवार को कहा था कि यूरोप से एक कॉन्सर्ट से लौटने के बाद एहतियाती तौर पर सबसे दूर मुम्बई के एक होटल में हैं। 
अनूप जलोटा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि डॉक्टर आए उन्हें रिपोर्ट दी और बताया कि उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं है और वह घर जा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 206 हो गई।  

Ujjwal Jain