दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप बुरी तरह फ़ैल रहा है और इस खतरे को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को रात्रि आठ राष्ट्र को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस वायरस के खिलाफ जारी जंग में सरकार की मदद करें और खुद को सुरक्षित रखें। साथ ही पीएम मोदी ने 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू की भी अपील की है। पीएम मोदी की इस अपील का बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी स्वागत किया है।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है। अक्षय कुमार , अजय देवगन सहित कई अनुय बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट करके इस पहल को सराहनीय बताया और लोगों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में साथ देने की अपील की है।
अमिताभ बच्चन :

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा , ‘ मैं #JanataCurfew का समर्थन करता हूं .. 22 मार्च .. सुबह 7 बजे से 9 बजे तक .. मैं सभी साथी देशवासियों की सराहना करता हूं, जो इस तरह की कठिन परिस्थितियों में आवश्यक सेवाओं को चालू रखने के लिए अथक परिश्रम करते हैं। एक रहो, सुरक्षित रहो, सावधानी रखो !’
अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा , ‘ पीएम मोदी द्वारा एक शानदार पहल, इस रविवार, 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी जनता कर्फ्यू का पालन करें और दुनिया को दिखाएं कि हम इसमें एक साथ हैं। #SocialDistancing.’
अजय देवगन

अजय देवगन ने पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘नमस्कार, कुछ देर पहले, हमारे पीएम मोदी जी ने हम सभी से COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में में संकल्प और संयम दिखाने का अनुरोध किया है। कृपया 22 मार्च को घर पर रहकर जनता कर्फ्यू का पालन करें। सुरक्षित रहें।’
अनुपम खेर

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ‘कठिन समय में समझदार आदमी रास्ता खोजता है और कायर बहाना। बहुत बहुत धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपके निर्णात्मक विचारो और फैसलों के लिए। ऐसी आपदा के समय में ना केवल देश को बल्कि पूरे विश्व को आप जैसे नेता की सख्त जरूरत है। हम सब मिलकर अपना कर्तव्य निभाएंगे।’
शबाना आज़मी

अक्सर मोदी सरकार की आलोचना करने वाली अभिनेत्री शबाना आज़मी ने भी जनता कर्फ्यू के आह्वाहन को सरहनीय करार दिया है। एक यूजर ने जब प्रधानमंत्री के इस कदम की आलोचना करने पर शबाना आज़मी ने जवाब में लिखा, ‘ ये बकवास नहीं है। सभी भारतीयों को यह महसूस कराने के लिए है कि हम एक साथ हैं।’
रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने लिखा, ‘माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 मार्च को सुबह 7 से 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ की घोषणा की है। उन्होंने सभी से घर से काम करने और यथासंभव सामाजिक दूरियां अपनाने की भी अपील की है। 60 साल से ज्यादा उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक अगले 2 सप्ताह तक घर में रहें। एक राष्ट्र के रूप में आईये सब इसका पालन करें।’
संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने ट्वीट में लिखा , ‘ इस तरह के आश्वस्त भाषण के लिए @narendramodi जी को धन्यवाद। आइए सभी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने की प्रतिज्ञा करें, जो हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, उन सभी के लिए शाम 5 बजे 5 मिनट के लिए प्रशंसा व्यक्त करें। सुरक्षित रहने के लिए घर पर रहें और सभी आवश्यक सावधानी बरतें!
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी ट्विटर पर नोट शेयर करते हुए जनता से अपील की है कि जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है।


Download Android App
Download iOS App



