बिग बजट फ़िल्में रही फ्लॉप पर 2018 में इन 10 कम बजट फिल्मों ने गाड़े कमाई के झंडे

Summary :

आज हम आपको उन टॉप 10 फिल्मों के बारे में बता रहे है जिनका बजट काफी कम था पर बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में इन्होने भरपूर बिज़नेस किया।

बॉलीवुड जगत के लिए बीता साल 2018 मिला जुला ही रहा। एक तरफ जहाँ बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े बजट की फ़िल्में औंधे मुंह गिरी वहीँ कई लो बजट फिल्मों ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाये। आज हम आपको उन टॉप 10 फिल्मों के बारे में बता रहे है जिनका बजट काफी कम था पर कमाई के मामले में इन्होने भरपूर बिज़नेस किया।

1 . सत्यमेव जयते :

2018 बॉक्स ऑफिस हिट्स

मिलाप झावेरी ने सेक्सुअल कॉमेडी फिल्मों से अलग हट कर देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म सत्यमेव जयते बनायीं जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ ये फिल्म 40 करोड़ के बजट पर बनी थी और इसने 88.15 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने 120.62% मुनाफा कमाया।

2. वीरे दी वेडिंग :

2018 बॉक्स ऑफिस हिट्स

इस फिल्म से करीना कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया में उनका साथ दिया सोनम कपूर और स्वरा भास्कर ने। वीरे दी वेडिंग 35 करोड़ के बजट पर बनी थी और इसने 80.23 करोड़ की कमाई के साथ 129.22% मुनाफा कमाया।

3. हिचकी :

2018 बॉक्स ऑफिस हिट्स

2018 में फिल्म हिचकी से रानी मुखर्जी ने दमदार परफॉरमेंस पेश किया। हिचकी ने बॉक्स ऑफिस पर 46.17 करोड़ कमाए और 20 करोड़ के बजट पर बनी। इसका मतलब था फिल्म के लिए 130.85% मुनाफा!

4. बाघी 2 :

2018 बॉक्स ऑफिस हिट्स

बाघी सीरीज की दूसरी फिल्म बाघी 2 से एक बार टाइगर श्रॉफ बॉक्स ऑफिस पर खूब दहाड़े। बाघी 2 बॉक्स ऑफिस पर उनकी पहली 100 करोड़ की फिल्म बन गई। इस फिल्म को 60 करोड़ के बजट पर बनाया गया था और इसने 165 करोड़ कमाए। इसका मतलब है कि 175 प्रतिशत लाभ।

5 राज़ी :

2018 बॉक्स ऑफिस हिट्स

आलिया भट्ट ने एक बार फिर मेघना गुलज़ार की जासूसी थ्रिलर में खुद को साबित किया । 30 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म राज़ी ने 123.17 करोड़ कमाए। फिल्म ने 310.56% लाभ कमाया।

6 . अंधाधुन :

2018 बॉक्स ऑफिस हिट्स

आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे अभिनीत श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन ने बॉक्स ऑफिस पर 72.5 करोड़ की कमाई की। सिर्फ 20 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 262.50% का मुनाफा कमाया।

7. संजू :

2018 बॉक्स ऑफिस हिट्स

राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू जो कि संजय दत्त की वास्तविक कहानी पर आधारित थी, पद्मावत के बाद 2018 की एकमात्र दूसरी 300 करोड़ी फिल्म थी। 80 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 326.52% तक का मुनाफा कमाया।

8. टीटू की स्वीटी :

2018 बॉक्स ऑफिस हिट्स

इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को स्टार बना दिया वहीँ कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने कुल 108. 48 करोड़ की कमाई कर झंडे गाड़ दिए। सोनू के टीटू की स्वीटी एक परफेक्ट एंटरटेनर है जो 24 करोड़ के छोटे बजट पर बनी थी। इस फिल्म ने 352.95 प्रतिशत की कमाई की।

9. बधाई हो:

2018 बॉक्स ऑफिस हिट्स

आयुष्मान खुराना के खाते में एक और हिट आयी और फिल्म ने 136.80 करोड़ कमाए और 22 करोड़ के बहुत कम बजट पर बनी थी। फिल्म द्वारा किया गया प्रॉफिट 521.81% है।

10 स्त्री :

2018 बॉक्स ऑफिस हिट्स

बीते साल 2018 की सबसे अधिक प्रॉफिट वाली फिल्म रही स्त्री जो 20 करोड़ के बजट पर बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर 129.67 करोड़ की कमाई के साथ भरपूर प्रॉफिट कमाया । श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी ने 548.35% का लाभ कमाया।

कपिल शर्मा शो में सलमान ने बताया इस एक्टर की वजह से अब तक नहीं कर पाए शादी

Desk Team