बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट की मच-अवेटेड फिल्म डार्लिंग्स इन
दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म बतौर निर्माता आलिया भी पहली फिल्म है
जिसमें वह एक्टिंग भी कर रही हैं। आलिया के अलावा फिल्म में में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू अहम रोल में
है। वहीं आलिया फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं।
कुछ दिन पहले डार्लिंग्स का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोगों
ने काफी पसंद भी किया था। इस फिल्म में आलिया घरेलू हिंसा की शिकार महिला बदरुनिसा
शेख की भूमिका निभा रही हैं। पति की मारपीट सहने के बाद बदरुनिसा खुद उसे
प्रताड़ित करने लग जाती है। फिल्म के ट्रेलर में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट आलिया भट्ट ट्रेंड कर रहा है।
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट अपने
पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराती हैं, पुलिस स्टेशन के चक्कर काटती हैं और फिर अपना अंदाज बदलती हैं। आखिरकार पति
उनकी पकड़ में आ जाता है और वह उसे बंधक बनाकर पीटती हैं। अगले ही पल खुद घरेलू
हिंसा की शिकार होती नजर आती हैं।
Believe all victims, regardless of gender. #BanDarlings #boycottAliaBhatt pic.twitter.com/fct9D4rKoA
— iAtulp (@IM_atulp) August 3, 2022
Put a stop on Amber Heard in India.#BoycottAliaBhatt pic.twitter.com/EI8KvebvFC
— Nirmal Kumar Kedia (@kedianirmal26) August 3, 2022
Domestic violance on MEN aren’t fun #BoycottAliaBhatt #BoycottDarlings pic.twitter.com/kLQ0EQpuII
— Soul Searching. (@DXTMRA) August 3, 2022
फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट का पति को पीटना दर्शकों को
बिल्कुल रास नहीं आया है। लोगों का कहना है कि आलिया पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा
का समर्थन कर रही हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग आलिया भट्ट के खिलाफ बायकॉट
ट्रेंड करा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नेटफ्लिक्स को आलिया भट्ट की डार्लिंग्स
पर बैन लगाना चाहिए।
Male Genocide Such cruelty to men is shown as fun in Bollywood.#Darlings actress of promoting #domesticviolence against men & she produced it.#BoycottDarlings#BoycottAliaBhatt pic.twitter.com/hIkPLM2ruD
— Salute India (@India1Salute) August 4, 2022
An honest appeal to television industry: If you’re looking for abusive husband beater feminist vamp, look no further. Alia is free, as nobody gonna watch her movies anyway, and I ‘heard’ she also took coaching from some amber. #BoycottAliaBhatt
— Road Runner 🇮🇳 (@iwinfairly) August 4, 2022
#BoycottAliaBhatt #BoycottBollywood
Say No To Violence #सत्यमेव_जयते pic.twitter.com/xxeaqBIFmJ— Suchitra Das (@Suchitra_Dass) August 4, 2022
इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो आलिया भट्ट का भारत की एम्बर
हर्ड तक बता दिया है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स तो आलिया को लेकर मीम्स भी शेयर कर
रहे हैं। डार्लिंग्स में आलिया भट्ट मुख्य किरादार के रूप में नजर आ रही हैं। इस
फिल्म को शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित किया गया है। यह
फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।