भारत में कोविड के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मुंबई में इस वायरस का प्रकोप बहुत ज्यादा है। इस दौरान दौरान सभी को घर में रहना चाहिए। अगर जरूरी है घर से बाहर जाना तो फेस मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करें। मुंबई पुलिस भी पूरा ध्यान रख रही है कि कोविड की सभी गाइडलाइन्स फॉलो की जाए। मुंबई पुलिस की खास बात ये है कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को जिस तरह से मैसेज देते हैं वो काफी पसंद किया जाता है। कई बार वह फिल्मों के डायलॉग्स या सीन के जरिए अपना मैसेज देते हैं।
अब हाल ही में मुंबई पुलिस ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिलीज हुए ट्रेलर का एक सीन शेयर करके कोविड को लेकर फैंस को जागरुक किया है। उन्होंने बताया कि जब आप बिना मास्क रहेंगे तो क्या होगा। फिल्म का एक सीन है जहां रणदीप हुड्डा कहते हैं आई लव इट। रणदीप की फोटो पर मुंबई पुलिस ने कोविड वायरस की फोटो लगाई है और आगे लिखा है, आई लव इट। यानी कि कोई अगर बिना मास्क बाहर जाएगा तो कोविड का शिकार हो जाएगा।
When citizens step out without wearing their masks:
Coronavirus: pic.twitter.com/RteFuiJQRl
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 25, 2021
मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं हैं जब मुंबई पुलिस ने किसी फिल्म के सीन का इस्तमाल कर लोगों को जागरूक किया है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस ने कई ऐसे पोस्ट शेयर किया था।
इस बीच सलमान खान की ‘राधे’ एक और चीज को लेकर चर्चा में है। वो ये कि फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के एक गाने को कॉपी किया गया है। ‘राधे’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सलमान को उसी गाने पर वैसे ही स्टेप करते नोटिस किया जैसे अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘डीजे’ के गाने ‘सीटीमार’ में किए थे। तब से ‘राधे’ में अल्लू अर्जुन के गाने ‘सीटीमार’ को कॉपी किए जाने को लेकर चर्चा तेज है।
दूसरी ओर सलमान खान की ‘राधे’ फिल्म को उनकी पुरानी फिल्म ‘वॉन्टेड’ का ही दूसरा पार्ट बताया जा रहा है। फिल्म में सलमान, दिशा पाटनी के अलावा रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है।