Bollywood सितारों की हमेशा से जिंदगी लाइम लाइट में रहती है। अगर वह किसी को डेट कर रहे हैं कहां घूमने जा रहे हैं और किसके साथ वह रहते हैं ऐसी खबरें बहुत जल्दी ही सुर्खियां बन जाती हैं। बॉलीवुड में लिव-इन रिलेशनशिप की शुरूआत राज बब्बर और स्मिता पाटिल ने की थी लेकिन आज के समय में यह बात आम हो चुकी है।
बता दें कि राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से शादी की थी लेकिन आज के दौर में कई ऐसे सितारे हैं जो लिव इन में रहते हैं लेकिन उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचता है। लेकिन हम आज आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी से पहले लिव इन में रहे थे और उसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी।
1. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
Bollywood की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी की थी। अनुष्का और विराट कोहली की लव स्टोरी से तो हम सब ही वाकिफ हैं। विराट और अनुष्का ने इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। लेकिन क्या अपाको पता है कि यह कपल शादी से पहले लिव इन रिलेशन में रह चुका है। विराट और अनुष्का शादी से पहले लिव इन में रहे चुके हैं। यह दोनों उन सितारों में से हैं जो लिव इन में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं।
2. सैफ अली खान और करीना कपूर खान
Bollywood की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने साल 2012 को अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। लेकिन करीना और सैफ शादी से पहले लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं। और करीना ने इस बात को खुलेआम स्वीकार भी किया था। आज वह दोनों एक साथ बहुत खुश हैं और इनका एक बेटा तैमूर अली खान भी है।
3. कुणाल खेमू और सोहा अली खान
Bollywood के अभिनेता सैफ अली खान की ही तरह उनकी छोटी बहन सोहा अली खान भी लिव इन रिलेशन में रह चुकी हैं। बॉलीवुड के अभिनेता कुणाल खेमू और सोहा अली खान भी लिव इन रिलेशन का फॉर्मूला आजमा चुके हैं। शादी से पहले ये दोनों लिव इन रिलेशन में रहे हैं। आज दोनों शादी के बाद बहुत खुश हैं और इनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम इनाया है।
4. आमिर खान और किरण राव
Bollywood के मशहूर अभिनेता आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव केसाथ शादी से पहले लिव इन में रह चुके हैं। लेकिन उस समय आमिर खान ने शादी के बारे में कुछ भी नहीं सोचा था। लेकिन जब आमिर और किरण लिव इन में रहे तो उन दोनों को एहसास हुआ कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए और आमिर ने किरण से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था।
5. ट्यूलिप जोशी और कप्तान विनोद
Bollywood की अभिनेत्री ट्यूलिप जोशी का नाम भी इस लिस्ट में आता है। ट्यूलिप का नाम कप्तान विनोद से उस समय जोड़ा गया था जब वह उनके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहीं थीं। काफी समय के बाद लिव इन में रहने के बाद ट्यूलिप और विनोद ने शादी कर ली थी।