अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में अश्लील फिल्मों के धंधे में फंसने के बाद राज कुंद्रा अब हाल ही में एक धोखाधड़ी मामले में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल शिल्पा शेट्टी भी इस मामले में आरोपों के घेरे में आ गई हैं। आज सुबह ही मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है।
खबर है कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ नितिन बरई नाम के एक शख्स ने धोखाधड़ी करने पर FIR दर्ज कराई है। यही नहीं शिल्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले नितिन बरई ने शिल्पा और राज पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस शख्स ने बताया कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-2015 में उनके साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।
नितिन के शिकायत दर्ज कराने के बाद इस कपल पर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं शिल्पा और राज कुंद्रा से पैसों की धोखाधड़ी को लेकर पूछताछ की जा सकती है।
पोर्नोग्राफी मामले में जेल में रहे थे राजकुंद्रा
गौरतलब है, राज कुंद्रा अश्लील वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के केस में काफी लंबे वक्त तक जेल की हवा कहा चुकें हैं। फिलहाल उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। वैसे जेल से बाहर आने के बाद राज ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। वहीं राज और शिल्पा की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटनी शुरू हुई थी कि अब एक बार फिर शिल्पा और राज आरोपों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बीते दिनों मंदिर में दर्शन करते हुए देखे गए थे।