'बचपन का प्यार' फेम सहदेव हुए सड़क हादसे में घायल, बादशाह ने ट्वीट कर कहा 'दुआ करो' - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव हुए सड़क हादसे में घायल, बादशाह ने ट्वीट कर कहा ‘दुआ करो’

मंगलवार को सहदेव एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। चोट लगने के बाद सहदेव को सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘बसपन का प्यार’ गाना गाकर फेमस हुआ छोटा बच्चा सहदेव दिर्दो सड़क दुर्घटना का​ शिकार हो गए हैं। मंगलवार को सहदेव एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। चोट लगने के बाद सहदेव को सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद सहदेव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।
1640756339 instagram post of sehdev dirdo 1628834257
जानकारी के मुताबिक, सहदेव की हालत में अब काफी सुधार है और वो खतरे से बाहर हैं। बता दें कि घटना के वक्त से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे। रात 10 के बाद सहदेव को होश आया और अब वो खतरे से बाहर हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टीकू सिन्हा ने बताया है कि सहदेव होश में आ गए हैं। वो अब बातचीत भी कर रहे हैं। सहदेव के सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट भी कराए गए हैं। सेहत में सुधार होने पर अब उन्हें रायपुर या विशाखापट्टनम रेफर करने की कोई जरूरत नहीं है। 
 हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि 12 घंटे की ऑब्जर्वेशन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लेकिन वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं और अपने परिवारवालों से बातचीत भी कर रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री सहित बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सहदेव के इलाज की मुफ्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। सभी लोग अब सहदेव के जल्दी से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। 

वहीं बॉलीवुड के ​स‍िंगर और रैपर बादशाह ने भी ट्वीट कर सहदेव की तबीयत की जानकारी दी है। बादशाह ने लिखा, ‘सहदेव के पर‍िवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं। वो अभी बेहोश है, अस्पताल के रास्ते में है। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।’


आपको बता दें कि सहदेव का एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब वह अपने पि​ता के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनके पिता ने बाइक पर से अपना बैलैंस खो दिया और इसी वजह से गंभीर दुर्घटना हुई। इस घटना में सहदेव के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद सहदेव को तत्काल वहां आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल सहदेव का इलाज चल रहा है और लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + sixteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।