कोविड 19 महामारी के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वायरस की रोकथाम के लिए संपूर्ण देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में तमाम बॉलीवुड कलाकार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान जब नागरिकों में किराना और खाने-पीने के सामान जुटाने के लिए अफरातफरी मची हुई है, अभिनेता ऋषि कपूर को लगता है कि सरकार को शराब की कालाबाजारी रोकने के लिए शाम को शराब की दुकानें खोल देनी चाहिए।
.jpg)
ऋषि कपूर ने ट्वीट कर लिखा , सरकार को शाम में कुछ समय के लिए लाइसेंसी शराब की दुकानें खोल देनी चाहिए। गलत मत समझिए, लेकिन घर में बैठा इंसान डिप्रेशन व अनिश्चितता से जूझ रहा है। उन्होंने लिखा, डॉक्टर पुलिसवालों को थोड़ा आराम चाहिए, ब्लैक में तो बिक ही रही है।

ऋषि कपूर इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, डायरेक्ट बोलो ना, दारू का स्टॉक खत्म हो गया है। क्यों इधर उधर घुमा कर बात कर रहे हो।

एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, सर ब्लैक में कहां बिक रहा है। मुझे लगता है कि अपको पता होगा। कृपया सभी अधिकारी अलर्ट हो जाएं। इसके एक दिन पहले ऋषि ने कोरोना से लड़ने के लिए देश में आपातकाल लगाने का सरकार से आग्रह किया था। उनके उस ट्वीट पर भी कई सारे यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था।
देखिये अन्य यूजर्स के ट्वीट :
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.



Download Android App
Download iOS App



