दंगल गर्ल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम काफी समय से इंडस्ट्री और लाइमलाइट की दुनिया से दूर है। सबको याद ही होगा कि जायरा ने साल 2019 में बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। उन्होंने ये फैसला लिया था कि वो अब कभी भी शोबिज का हिस्सा नहीं बनेंगी। जायरा के अचानक ही धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए इडस्ट्री छोड़ने के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। तभी से जायरा सोशल मीडिया के साथ ही साथ लाइमलाइट से भी एकदम गायब हो गईं।
जायरा ने सोशल मीडिया से अपने सारे फोटोज को भी डिलीट कर दिया था। लेकिन अब करीब 2 साल बाद जायरा वसीम ने अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जायरा वसीम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल जायरा वसीम ने 30 जून 2019 को बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। इसके बाद अब जायरा ने इंस्टाग्राम पर पहली बार अपनी तस्वीर शेयर की है, लेकिन इस तस्वीर में जायरा का चेहरा नहीं दिख रहा है। जायरा ने तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘द वार्म अक्टूबर सन’।
बता दे, जायरा वसीम वैसे तो सोशल मीडिया पर एक्टिव ही रहती हैं। लेकिन वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती हैं। जायरा कुछ जिंदगी से जुड़े कोट्स और धर्म से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वही, जायरा वसीम की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ जायरा के कई फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई लोग जायरा के फैसले के बारे में बात करते हुए कमेंट कर उनकी सराहना कर रहे हैं। इसके अलावा जायरा के कई फैंस ने उन्हें बहुत दिनों के बाद देखकर भी खुशी जाहिर की हैं।