बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी बेटी आलिया कश्यप को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। इस बार डायरेक्टर ने अपनी ‘प्राउड डैड’ वाली फीलिंग फैंस के साथ शेयर की है। दरअलस, हाल ही में अनुराग की बेटी आलिया अपने पापा को लंच पर लेकर गईं, जिसके बाद उन्होंने बिल भी खुद पे किया। इस पल को अुनराग ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। उस दौरान डायरेक्टर काफी इमोशनल भी हो गए थे।
आलिया कश्यप ने अब अपने पिता अनुराग कश्यप को अपनी पहली कमाई से ट्रीट दी है। इस बात की जानकारी अनुराग कश्यप ने खुद दी है। अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी आलिया का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उनकी बेटी उन्हें ट्रीट देती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे आलिया के साथ लंच पर गए हुए हैं। इस दौरान आलिया अपने कार्ड से खाने की पेमेंट करती नजर आ रही हैं और अनुराग इसका वीडियो बना रहे हैं। पेमेंट कर देने के बाद आलिया अपने पिता की तरफ देखती भी हैं। वे हंसती हैं और कहती हैं- आप मुझे शर्मिंदा महसूस करा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के दौरान अनुराग ने अपनी फीलिंग भी शेयर की।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘तो मेरी बेटी आलिया कश्यप मुझे एक लंबी सुबह के बाद लंच के लिए लेकर गईं। इसकी के साथ उसने अपने खुद के यूट्यूब की कमाई से बिल का भुगतान भी किया है। यह पहली बार था, तो मेरे लिए इसका रिकॉर्ड रखना मूल्यवान था।’ सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप का अपने बेटी के लिए लिखा पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद कर बी रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।