रणवीर सिंह को छोड़ दीपिका पादुकोण ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ साइन की फिल्म

Summary :

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बजाये अभिनेता रणबीर कपूर के साथ एक फिल्म साइन की है और बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग का काम शुरू भी हो जायेगा।

बीते दिनों खबर आई थी की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साल 2019 में किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आयेंगे जिससे इनके फैन्स को बेहद अफ़सोस हुआ था की ये सुपरहिट जोड़ी परदे पर अब लम्बे समय के बाद नजर आएगी।

 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

जबसे दीपिका और रणवीर सिंह की शादी हुई है ये सवाल अक्सर सामने आता रहा है की अब बाजीराव – मस्तानी की जोड़ी किस रूप में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेगी पर इसी बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है।

 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बजाये अभिनेता रणबीर कपूर के साथ एक फिल्म साइन की है और बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग का काम शुरू भी हो जायेगा। इस खबर से रणवीर सिंह के फैंस को झटका लग सकता है पर रणबीर के फैंस के लिए ये अच्छी खबर है।

 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणबीर और दीपिका की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आए थे। इससे पहले दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ में दिखे थे और इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया था।

दीपिका पादुकोण - रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप के बाद अब फैन्स ने इस जोड़ को साथ में देखने की उम्मीद छोड़ दी थी। यह जोड़ी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई थी।

दीपिका पादुकोण - रणबीर कपूर

दीपिका और रणबीर के फैंस के लिए एक बड़ खुशखबरी सामने आई है। कहा जा रहा है कि रणबीर और दीपिका जल्द ही लव रंजन की अगली फिल्म में एक साथ दिखेंगे।

दीपिका पादुकोण - रणबीर कपूर

लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर और अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। दीपिका फीमेल लीड रोल निभाएंगी। लव रंजन की इस कथित फिल्म की शूटिंग, साल 2019 के मध्य में शुरू होगी। तब तक दीपिका मेघना गुलजार की आगामी फिल्म छपाक की शूटिंग भी खत्म कर लेंगी।

फिल्म सिम्बा से रणवीर ने तोडा ये बड़ा रिकॉर्ड, पायी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

Desk Team