बॉलीवुड के कपल गोल्स कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल कपल आए दिन कही न कही स्पॉट होते ही रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दीपिका रणवीर की एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे इंटरनेट पर खूब प्यार मिल रहा हैं। वीडियो में दोनों ही कपल अंबानी परिवार के साथ गणेश विसर्जन में शामिल हुए, और जमकर थिरकते हुए भी नजर आ रहे हैं।
दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते दिन देर शाम बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार के साथ गणेश विसर्जन में शामिल हुए। जहां दोनों ने अंबानी परिवार के साथ गेंदे के फूलों से सजे ट्रक में यात्रा की। वही एक्टर रणवीर सिंह इस दौरान जमकर थिरकते हुए भी नज़र आए। वहीं दीपिका एक बेंच पर बैठी नजर आईं।
इस दौरान दोनों कपल के लुक की बात करे तो रणवीर सिंह ने सफेद कुर्ता -पायजामा में दिखाई दिए तो वहीं, दीपिका क्रीम सलवार सूट में नजर आ रही हैं, साथ ही एक्ट्रेस ने कंधों पर दुपट्टा और हैवी ईयररिंग्स कैर्री किया हैं। वीडियो में एक तरफ रणवीर जहां बप्पा के गानों पर जमकर थिरकते हुए दिख रहे हैं तो वही दीपिका ट्रक में शांत बैठी क्यूट सी स्माइल देती हुई नजर आ रही हैं। वही इंटरनेट पर दीपिका की इस स्माइल के भी खूब चर्चे हो रहे हैं।
साथ ही वीडियो में श्लोका अंबानी और राधिका मर्चेंट भी नजर आ रही हैं।इसके अलावा अंबानी आवास की सजावट भी खूब देखने में आ रही है। वही दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करे तो रणवीर अपनी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी कर ली है।
साथ ही रणवीर की रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सर्कस भी पाइपलाइन में है। वही दीपिका ने शाहरुख खान के साथ पठान की शूटिंग भी पूरी कर ली है। अब वह प्रभास के साथ प्रोजेक्ट ‘के’ पर काम कर रही हैं और उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ फाइटर को भी साइन किया है।