बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी मच-अवेटेड फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म पठान का हाल ही में बेशरम रंग गाना रिलीज हुआ है जिसे लेकर विवाद शुरु हो गया है। इस गाने में दीपिका के कपड़ों से लेकर उनके रंग को लेकर भी बवाल मचा हुआ है। संत समाज से लेकर राजनेता तक पठान और बेशरम रंग गाने के विरोध में उतर आए हैं।
वैसे ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है इसस पहले भी दीपिका की कई फिल्मों को लेकर विवाद हो चुका है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की फिल्मों को बैन करने की मांग भी उठ चुकी है। मगर ये बात भी साफ है कि दीपिका की जिन फिल्मों को लेकर विवाद खड़ा हुआ है उन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। आज हम आपको एक्ट्रेस की उन्हीं सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी रिलीज से पहले काफी विवाद हुआ था।
रामलीला
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म रामलीला पर भी खूब बवाल मचा था। इस फिल्म में पहली बार दीपिका और रणवीर की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आई थी। संजय लीला भंसाली की निर्देशन में बनी रामलीला के ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म का विरोध शुरु हो गया था। दरअसल, फिल्म के नाम को लेकर लोगों ने इसका विरोध शुरु किया था। जिसके बाद फिल्म के नाम को बदल कर गोलियों की रासलीला राम-लीला’ गया था। 88 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ा का आकड़ा पार किया था।
बाजीराव मस्तानी
दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजरीवा मस्तानी का नाम भी इसी लिस्ट में शुमार है। दीपिका और रणवीर सिंह की इस फिल्म पर बाजीराव पेशवा के वंशज ने इतिहास से छेड़खानी करने आरोप लगाया था। कहा गया था कि मस्तानी महारानी थीं, लेकिन उन्हें नर्तकी के रूप में दिखाया गया। हंगामे के बाद फिल्म में कई बदलाव किए गए। 2015 में यह फिल्म रिलीज हुई। 145 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 356 करोड़ की कमाई की थी।
छपाक
दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक एक महिला प्रधान फिल्म थी। जिसमें दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया था। लक्ष्मी पर एसिड अटैक हुआ था और वह अपनी जिंदगी संघर्षों के साथ जी रही थीं। फिल्म को लेकर काफी विरोध हुआ था क्योंकि फिल्म की रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण फिल्म प्रमोशन के लिए दिल्ली के जेएनयू पहुंच गई थी। दीपिका को जेएनयू में देखते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की विरोध शुरु हो गया था। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण भी जमकर ट्रोल किया गया था। इन सब के बावजूद 36 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म ने 55 करोड़ कलेक्शन किया था।
पद्मावत
दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत का सबसे ज्यादा विरोध किया गया था। इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने जमकर बवाल किया था। उनका आरोप था कि फिल्म मेकर्स ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें गलत तरीके से पेश किया। वही दीपिका के कपड़ों को लेकर करणी सेना का कहना था कि उन्होंने साड़ी पहनकर अपनी कमर दिखाई है जबकि महारानी पद्मावती अपना बॉडी को छुपाकर रखती थीं। फिल्म को बैन करने की मांग तक उठी थी और दीपिका के पोस्टर्स तक जलाए गए थे। फिल्म के इतने ज्यादा विरोध के बाद भी 215 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 585 करोड़ की कमाई की थी।
ऐसे में अब देखना होगा कि क्या दीपिका पादुकोण की बाकि फिल्मों की तरह पठान भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती या नहीं। अब इस बात का पता को फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जान अब्राहम अहम रोल में नजर आएंगे।