इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हुई 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली, एक पोस्ट के वसूलते हैं इतने करोड़ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हुई ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली, एक पोस्ट के वसूलते हैं इतने करोड़

प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली एकमात्र भारतीय हस्तियां हैं जिन्हें हूपर एचडी इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 में जगह मिली है। इस सूची में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ऊपर हैं।

इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से सेलेब्स जमकर कमाई करते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 सभी के सामने आई है। इस लिस्ट में केवल 2 इंडियंस ही अपनी जगह बना पाए हैं। आपको बता दें कि इन 2 इंडियन में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली के नाम शामिल हैं।
1625209209 bt4y
यानि की मनोरंजन जगत में केवल प्रियंका चोपड़ा ने इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाई है। हॉपर.कॉम  की खबर के अनुसार इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 के टॉप 30 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपनी हर एक पोस्ट के लिए करोड़ों में पैसे लेती हैं। 
1625209237 capture
बीते कई दिनों से प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई प्रोडक्ट्स को प्रमोट किया है। आपको बता दें कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रियंका के साथ विराट कोहली ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। विराट के 132 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 
1625209249 hrh
1625209259 gew
सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलिब्रिटी फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने हैं। वह हर पेड पोस्ट से 11.9 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके साथ ही वह फर्स्ट पोजीशन पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि टॉप 10 में किसी भी भारतीय हस्ती को जगह नहीं मिली है। विराट कोहली को टॉप 20 में जगह मिली है, उन्हें 19 पोजीशन पर रखा गया है, जबकि प्रियंका लिस्ट में 27 पोजीशन पर हैं। हालांकि, इन भारतीय सेलिब्रिटीज ने एम्मा वाटसन, डेविड बेकहम और विल स्मिथ जैसे स्टार्स को पछाड़ दिया है जो लिस्ट  में 28वें, 29वें और 30वें स्थान पर आते हैं।
1625209267 priyanka chopra 1 86 crores post virat kohli over a crore post the entire 2019 instagram rich list is out 0001
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस शादी के बाद द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थी। फिल्म को खास सफलता नहीं मिली थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में दिखाई दिए थे। वहीं एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘द व्हाइट टाइगर’ में देखा गया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव दिखाई दिए थे। फिल्म को काफी ज्यादा फैंस से प्यार मिला था। वहीं देसी गर्ल के फैंस एक्ट्रेस की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका ने फिलहाल किसी बड़े बॉलीवुड  प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।