सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘राहुल बोस मोमेंट’, यूजर्स ने शेयर किये अपने साथ हुई ठगी के किस्से

Summary :

हाल ही में राहुल बोस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने सिर्फ दो केले के लिए लगभग 500 रुपये देने की शिकायत की। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब अपने साथ भी हुई राहुल बोस जैसी घटनाओं का जिक्र कर रहे है।

बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़ियों में है। हाल ही में राहुल बोस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने सिर्फ दो केले के लिए लगभग 500 रुपये देने की शिकायत की। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब अपने साथ भी हुई राहुल बोस जैसी घटनाओं का जिक्र कर रहे है। 
लोग अपनी साथ हुई ठगी की घटनाओं को राहुल बोस मोमेंट बताकर शेयर कर रहे है। यकीन मानिये अब राहुल बोस मोमेंट अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल ये सारा मामला शुरू हुआ राहुल बोस के वीडियो से जिसने यूजर्स की दुखती रग पर हाथ रख दिया। 

दरअसल वीडियो में बोस ने कहा कि उन्होंने होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए दो केले आर्डर करे। उन्होंने केले तो मिल गए लेकिन केलों के बिल पर “फ्रूट प्लैटर” के लिखा हुआ आया, और उन्हें महज दो केलों के लिए 442.50 रुपये का बिल चुकाना पड़ा। 
अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होते ही लोगों ने भी अपने साथ हुई घटनाओं का जकर कर बताया की राहुल रोज़मर्रा की वस्तुओं के साथ ओवरचार्ज झेलने वाले अकेला नहीं है। 
अपने ट्वीट्स में लोगों ने सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खरीदने से लेकर पानी की बोतल तक पर हुए ओवरचार्ज की घटनाओं को शेयर किया है जो एक तरह बेहद मजाकिया भी है वहीं ये भी दर्शाता है की इस तरह की घटनाओं से काफी लोग पीड़ित है। 
देखिये कुछ वायरल ‘राहुल बोस मोमेंट ट्वीट्स’ :
1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.


10.


11.


12.


13.


14.


15.

Ujjwal Jain