बिग बॉस 13 : तबियत बिगड़ने की वजह से शो से बाहर हुई देवोलीना भट्टाचार्य, अस्पताल में हुई भर्ती

Summary :

विवादित रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का सीजन 13 आये दिन नए – नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आगे बढ़ रहा है और अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक़ शो की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्य शो से बाहर हो गयी है। बताया जा रहा है कि देवोलीना की तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से वो शो से बाहर हुई है।

विवादित रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का सीजन 13 आये दिन नए – नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आगे बढ़ रहा है और अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक़ शो की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्य शो से बाहर हो गयी है। बताया जा रहा है कि देवोलीना की तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से वो शो से बाहर हुई है। 
बीते कुछ दिन से देखा जा रहा था कि देवोलीना शो के दौरान किसी भी टास्क में शामिल नहीं हो रही थी।  बिग बॉस की तरफ से उन्हें निर्देश थे की वो टास्क में शामिल होना चाहती है या नहीं, ये फैसला वो खुद ले सकती है। 
अब सोशल मीडिया पर खबर आ रही है कि देवोलीना को तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ‘द खबरी’ नाम के ट्विटर अकाउंट पर इस खबर का खुलासा किया गया है और बताया गया है कि कुछ दिन तक देवोलीना अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में ही रहेंगी। 
इस बात का खुलासा भी ट्वीट में किया गया है कि देवोलीना शो से बाहर हो गयी है और ये उनकी तबियत पर निर्भर करेगा कि वो शो में दोबारा एंट्री करेंगी या नहीं। बता दें देवोलीना इस हफ्ते नॉमिनेशन में नहीं थी , लेकिन तबियत खराब होने की वजह से उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा है।  
बता ये भी जा रहा है कि देवोलीना को घर के अंदर टास्क के दौरान कमर में गंभीर चोट आयी थी और इसके बाद से ही देवोलीना बिग बॉस के घर में ज्यादातर आराम करती  हुई ही नजर आयी। देवोलीना के बाहर होने के बाद कोई अन्य सदस्य इस हफ्ते शो से एविक्ट नहीं होगा। 
शो से देवोलीना के बाहर होने पर सबसे बड़ा झटका उनकी करीबी दोस्त रश्मि देसाई को लगने वाला है और वीकेंड का वॉर एपिसोड के प्रोमों में देखा जा सकता है कि जैसे ही सलमान देवोलीना को बेघर करने का फरमान सुनाते है, रश्मि देसाई बुरी तरह रोने लग जाती है। 
बता दें इस हफ्ते शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, विकास (हिंदुस्तानी भाऊ), पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा  घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। 

Ujjwal Jain