बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने दम पर हिंदी सिनेमा पर कई सालों तक राज किया है। आज लोग उनके अभिनय की तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं और एक्टर की फिल्में आज लोगों की पहली पसंद है। धर्मेंद्र के फैंस उन्हें प्यार से हीमैन बुलाते हैं और बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र यंग एक्टर कार्तिक आर्यन के मुरीद हो गए हैं।
धर्मेंद्र ने खुद भी बाहर से आकर फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है और इसी वजह से वो हर बाहर से आने वाले एक्टर का खुलकर सपोर्ट करते हैं। यही वजह है कि आज भी इंडस्ट्री में लोग एक्टर की दिल से इज्जत करते हैं। धर्मेंद्र ना सिर्फ नए लड़कों का सपोर्ट करते हैं बल्कि वो उनकी मदद के लिए भी हर टाइम आगे रहते है।
हाल में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड क्यूट बॉय कार्तिक आर्यन काफी पसंद हैं। इस दौरान उन्होंने कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए कहा, ‘वो काफी हार्डवर्किंग है। बहुत कम नौजवान इतनी मेहनत करने को तैयार रहते हैं। उसके चेहरे में एक मासूमियत और ईमानदारी है। कई लोग मुझे इसी कारण पसंद करते थे।’
बता दें कि धरम पाजी भी सालों पहले कार्तिक आर्यन की तरह मुंबई में नाम कमाने के लिए आए थे। लोगों ने उनके काम को बहुत पसंद किया और उनकी मेहनत को आज भी लोग सलाम करते हैं। इसी वजह से ही धर्मेंद्र ने कार्तिक को खुद जैसा बताया है और उन्होंने कार्तिक आर्यन की तुलना खुद से करके एक्टर का सम्मान बढ़ाया है।
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें आखिरी बार एक्टर को फिल्म शहजादा में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। हालांकि कार्तिक स्टारर भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म के बाद कार्तिक की गिनती बॉलीवुड सुपरस्टार्स में होने लगी है।