टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लम्बे समय से ऑडियंस को हसाता आ रहा है। इस शो ने लोगों को काफी कुछ सिखाया है। वहीं, इस शो में काम कर रहे सभी एक्टर्स अब दर्शकों के चहिते बन चुके हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। अब बताया जा रहा है कि शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले फेमस एक्टर दिलीप जोशी की जान खतरे में है।
कोई है जो जेठालाल यानी दिलीप जोशी को मौत के घाट उतरना चाहता है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ और धर्मेंद्र के बाद अब दिलीप जोशी की जान खतरे में बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दिलीप जोशी के घर के इर्द-गिर्द 25 गुंडे घूमते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन गुंडों के हाथ में कई खतरनाक हथियार और बम भी बताए जा रहे हैं।
लेकिन जेठालाल बनकर लाखो लोगों को हंसी और ठहाके लगाकर खुश करने वाले दिलीप जोशी को आखिर कौन मारना चाहता है? वो कौन है जो अब इतने खुशमिजाज इंसान का दुश्मन बना हुआ है। आपको बता दें, एक अनजान शख्स ने नागपुर कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस डिपार्टमेंट को ये जानकारी दी थी। उसके बाद से हर तरफ हड़कंप मच गया।
जैसे ही अनजान शख्स ने ये खबर नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाई, वैसे ही पुलिस सकते में आ गई और दिलीप जोशी को चौकन्ना रहने के लिए कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को ये फेक कॉल 1 फरवरी को आई थी। फोन पर उस शख्स ने बताया था कि कैसे दिलीप जोशी के घर के पास वाले शिवाजी पार्क में 25 गुंडे बम हथियार लिए नजर आ रहे हैं। उस शख्स ने बताया था कि सिर्फ दिलीप जोशी ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी जैसे बड़े नाम भी उनके रडार पर हैं।
उस अनजान आदमी ने कहा कि उसने कुछ लोगों को इन सभी के बारे में बात करते सुना है। पुलिस ने इसके बाद सबकी सिक्योरिटी टाइट कर दी और इन सभी सितारों को चौकन्ना रहने की चेतावनी दे डाली। पुलिस ने इस दौरान मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ाते हुए उन्हें z+ सिक्योरिटी भी मुहैया कराई।