लॉकडाउन : राशन ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस के डंडे से पीटने पर भड़के ये बॉलीवुड डायरेक्टर, देखिये वीडियो

Summary :

लॉकडाउन के दौरान कई ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे है ,जिसमे पुलिसबल बेवजह घरों से बाहर घूमने वाले लोगों को सबक भी सीखा रहे है। ऐसा ही एक वीडियो बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी शेयर किया है ।

कोरोना वायरस के विश्वव्यापी खतरे के मद्देनजर भारत में भी ऐतिहातन 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गयी है। इस दौरान लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गयी है और प्रशासन इसका सख्ती से पालन करा रहा है। कई ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे है ,जिसमे पुलिसबल बेवजह घरों से बाहर घूमने वाले लोगों को सबक भी सीखा रहे है। 
ऐसा ही एक वीडियो बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी शेयर किया है , जो इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कूटी पर राशन का कुछ सामान लेकर जाता दिखाई दे रहा है और उसे देखते ही पुलिसकर्मी उसे डंडे से पीटना शुरू कर देते है। 
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुभव सिन्हा ने ये सवाल उठाया है कि क्या इस तरह पुलिस वाले का शख्स को पीटना सही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुभव सिन्हा की नाराजगी साफ़ जाहिर होती है। 

वीडियो के कैप्शन में अनुभव सिन्हा ने अपना गुस्सा जताते हुए लिखा है कि “क्या किसी को ऐसे पीटना कानूनी तौर पर जायज है?” कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है। कुछ ने अनुभव सिन्हा का समर्थन किया है तो कुछ ने पुलिस की कार्यवाही को आदेशानुसार बताया है। 
अनुभव सिन्हा अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए चर्चा में रहते है और उनके विचार सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होते रहते है। अब वीडियो देखकर आप भी अपनी राय रख सकते है कि क्या पुलिसवाले की ये कार्यवाही सही थी या फिर वो शख्स किसी नियम का उल्लंघन कर रहा था जिसकी उसे सजा दी गयी। 
वहीं कोरोना संक्रमण का प्रकोप भारत में लगातार बढ़ रहा है और देशभर में इसके मरीजों की संख्या 600 का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब तक भारत में इस वायरस के संक्रमण से 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अच्छी बात ये भी है कि इस संक्रमण से पीड़ित 43 मरीजों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

Ujjwal Jain