फेमस बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग कश्यप की बीते रविवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद डायरेक्टर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने जब अपना चेक-अप कराया उन्हें पता चला कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी जिसके बाद मुम्बई के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई। अब धीरे-धीरे अनुराग कश्यप की हालत में सुधार आ रहा है।
अनुराग कश्यप की प्रवक्ता ने अनुराग कश्यप की एंजियोप्लास्टी की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि सर्जरी के बाद अब अनुराग कश्यप की तबीयत में काफी सुधार है और इस वक्त आराम कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने एक हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है। उसके बाद ही अनुराग काम पर वापसी कर सकते हैं।
आपको बता दे कि अनुराग कश्यप अपनी अगली फिल्म ‘दोबारा’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। खबर है कि एंजियोप्लास्टी से पहले वो घर से ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम कर रहे थे मगर डॉक्टरों ने उन्हें फिर से काम पर लौटने से पहले कम से कम एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। याद दिला दे अनुराग कश्यप हाल ही में चर्चा में आए थे जब उनके घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। ऐसे में अधिकारियों ने दो दिनों तक अनुराग से पुणे के एक पांच सितारा होटल में इस सिलसिले में पूछताछ की थी।