अक्सर आपने हीरो को एक्शन और खतरनाक स्टंट करते देखा होगा। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी हीरोइन भी है जो अपने मार्शल आर्ट्स और स्टंट के लिए मशहूर है। अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली दिशा पटानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चौंका देने वाली वीडियो शेयर करती हैं। दिशा ने एक बार फिर वाडियो शेयर किया है जिसमें वह हवा में उछलकर शानदार किक मारती दिख रही हैं।
इस वीडियो में वो ब्लैक जैकेट और रेड हाफ ट्रैक पैंट में दिखाई दे रही हैं। उनके सामने कोई कैमरा लेकर खड़ा हुआ है और 720 kick लगाते हुए वीडियो शेयर करता दिखाई दे रहा है। उन्होंने शूज नहीं पहन रखे हैं ऐसे में उनके किक की स्पीड तारीफ के काबिल है।
फैंस इसे उनके ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ का असर बता रहे हैं। खुद टाइगर श्रॉफ ने भी दिशा की तारीफ की है। '720 किक' ताइक्वांडो का हिस्सा होता है। इस स्टंट को करना बेहद मुश्किल माना जाता है। दिशा पटानी ने इस मूव को बेहद आसानी से करके दिखा दिया कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। उन्होंने 720 डिग्री पर घूमकर टारगेट को हिट किया। दिशा ने इस स्टंट की वीडियो स्लो मोशन में बनाई है।
आपको बता दे, टाइगर श्रॉफ को स्टंट का बादशाह कहा जाता है। वह एक से बढ़कर एक स्टंट को आसानी से कर लेते हैं। ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पीछे कैसे रह सकती हैं। दिशा ने भी खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फैंस दिशा की मेहनत और फिटनेस को देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यहां तक की फैंस इसे टाइगर का असर बता रहे हैं।