दिशा पटानी का एक और वीडियो हुआ वायरल , एक हाथ से कार्टव्हील मारती आयी नजर !

Summary :

अभिनेत्री दिशा पटानी आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है और एक बार फिर दिशा सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

अभिनेत्री दिशा पटानी आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है और एक बार फिर दिशा सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 
अपने फिटनेस के प्रति प्यार के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी ने बेहतरीन कार्टव्हील (एक तरह की कलाबाजी) से अपने प्रशंसकों को काफी प्रभावित कर दिया है। 
पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह एक हाथ से कार्टव्हील करती दिख रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “एक वक्त के बाद प्रशिक्षक के साथ मेरा अभ्यास।”

इस सप्ताह की शुरुआत में ही यह खबर आई थी कि सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘भारत’ में फ्लिप और हूप करते हुए नजर आने वाली दिशा पाटनी अपनी आगामी फिल्म ‘मलंग’ के सेट पर घायल हो गईं। 
हाल ही में दिशा पटानी को लेकर ये खबर भी आयी थी की उनका टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप हो गया है और अब वो सिर्फ अच्छे दोस्त है। दिशा की निजी जिंदगी में भले ही कुछ भी चले पर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरना उन्हें खूब आता है 
वहीँ दिशा की आने वाली फिल्म की की बात करें तो ‘मलंग’ मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू भी हैं। 

Ujjwal Jain