इस समय भारत में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव भारत देश में सात चरणों में होने है जिसमें से चार चरण के हो गए हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मतदान के नाम पर लोग ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो स्वरा भास्कर को फिल्म वीरे दी वेडिंग में उनके मास्टर्बेशन सीन पर भी निशाना साधते हुए ट्रोल किया है। यूजर्स ने स्वरा भास्कर को कहा है कि इस चुनाव में स्वरा भास्कर ना बनें, अपनी उंगलियों का सही इस्तेमाल करें, सोच समझ कर वोट करें।
ट्रोलर्स को दिया स्वरा भास्कर ने करारा जवाब
स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर अकांउट पर दो तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें एक लड़का और एक लड़की अपने हाथों में प्लेकार्ड लेकर खड़े हुए थे। इतना ही नहीं उस प्लेकार्ड पर लिखा हुआ था कि, इस चुनाव में स्वरा भास्कर ना बनें, अपनी उंगलियों का सही इस्तेमाल करें, सोच समझ कर वोट करें।
यूजर्स ने जब स्वरा को ट्रोल करने की कोशिश की तो उन्होंने इन लोगों की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, मेरे ट्रोल्स फिर से मेहनत से काम कर रहे हैं। गर्मी में मेरा नाम बढ़ाने केलिए पसीना बहा रहे हैं। तुम लोग कितने समर्पित और स्वीट हो। इनकी कल्पना सीमित है लेकिन इनकी मेहनत की तारीफ करती हूं।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/ReallySwara/status/1122763373668474881
स्वरा भास्कर की फिल्म वीरे दी वेडिंग साल 2018 में आई थी उसके बाद से ही लोग उन्हें इस तरह के भद्दे कमेंट्स करके ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं आम लोगों के साथ दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने भी स्वरा को ट्रोल किया था। बता दें कि इस फिल्म के एक सीन में स्वरा भास्कर ने मास्टर्बेशन किया था।
कई बार सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर ने राजनीतिक विचारधारा के खिलाफ अपनी बात कही है। जिसके बाद उन्हें कई बार लोगों ने ट्रोल करने की भी कोशिश की है। स्वरा भास्कर ने हाल ही में बेगूसराय से लेफ्ट के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालीं थीं और उन्हें वोट डालने की भी लोगों से अपील की थी। इसके बाद लोगों ने उनपर भद्दे कमेंट करते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया।