ईशा देओल ने बीती रात अपनी बड़ी बेटी राध्या का दूसरा जन्मदिन मनाया है। ईशा की बेटी की बर्थडे पार्टी में परिवार वालों के साथ-साथ कुछ दोस्तों के साथ अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान बहुत से बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों के साथ ईशा देओल की बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।
बर्थडे पार्टी में करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान,तुषार के बेटे लक्ष्य कपूर और सोहा अली खान की बेटी इनाया के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंची। वहीं राध्या की बर्थडे पार्टी में नानी हेमा मालिनी और मासी अहाना देओल पति वैभव और बेटी डेरियन वोहरा के साथ दिखाई दी।
बात अगर पार्टी में बर्थडे गर्ल और उनकी मोम की करें तो ईशा-राध्या दोनों ने लाइट पिंक और पैस्टल फ्लोरल फ्रॉक पहनी हुई थी। वैसे ईशा और उनकी बेटी को देखने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे ईशा ने यह खास मैचिंग बिल्कुल अलग दिखने के लिए करी है।
बर्थडे पार्टी में बच्चों के साथ-साथ माता-पिता भी लाइट कलर की डे्रसेज पहने दिखाई दिए। वहीं नातिन राध्या के बर्थडे पार्टी में नानी हेमा मालिनी भी बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। ईशा के पति भरत तखतानी भी बेहद सिंपल लुक में नजर आए।
ईशा देओल ने कुछ ऐसे किया पार्टी का आयोजन,देखें तस्वीरें…
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
ईशा की बेटी 2 साल की हो गई हैं। बथेर्ड पार्टी में सभी स्टार किड्स बेहद प्यारे लग रहे थे। तैमूर पिंक कलर की शर्ट पहने बहुत क्यूट लग रहे थे उन्होंने हाथ में गिफ्ट भी कैरी किया हुआ था।
वहीं सोहा अपनी बेटी के साथ खुद पार्टी में आई थी। पार्टी में तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी आए हालांकि लक्ष्य कैमरे के सामने कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे थे।
बता दें कि ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। जिससे उन्हें 2 बेटियां हैं। राध्या उनकी बड़ी बेटी है और दूसरी बेटी मिराया अभी केवल 4 महीने की हुई है।