दुसरे दिन भी सलमान की फिल्म भारत ने की ताबड़तोड़ इतने करोड़ की कमाई, सिनेमाघरों में दर्शक हुए दीवाने

Summary :

ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म भारत का दुसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन से कम रहा पर फिल्म ने दुसरे दिन करीब 30 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म भारत की कुल कमाई 72.3 करोड़ पर हो चुकी है।

सलमान खान – कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत का जलवा बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों पर जमकर चल रहा है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज़ हुई थी और पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की थी। 
पहले दिन फिल्म भारत ने 42.3  करोड़ की कमाई की थी और ये फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गयी। दुसरे दिन भी फिल्म का ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी रहा। 
ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म का दुसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन से कम रहा पर फिल्म ने दुसरे दिन करीब 30 करोड़ का कलेक्शन किया है।  अब तक फिल्म की कुल कमाई 72.3 करोड़ पर हो चुकी है। 
ट्रेड विश्लेषकों का मानना है की गुरूवार का दिन वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा है और उम्मीद है की तीसरे दिन दिन फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। 
फिल्म भारत इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है और आपको बता दें बॉलीवुड इतिहास की भी ये दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म है। ईद के मौके पर बुधवार को रिलीज़ होने की वजह से फिल्म को 5 दिनों का लंबा वीकेंड मिलेगा जो इसकी कमाया को और बढ़ा सकता है। 
सलमान खान ,कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में है और अब तक के रुझान को देखकर, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अपने पहले वीकेंड में कम से कम 140 से 150 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी । 
जिस तरह से फैंस एक रिएक्शन आ रहे है और अगर फिल्म दर्शकों को और अधिक पसंद आती है, तो यह 300 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर सकती है और बजरंगी भाईजान, सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है के बाद ये फिल्म उपलब्धि हासिल करने वाली सलमान खान की चौथी फिल्म बन जाएगी। 

Ujjwal Jain