सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ईद पर हुई अपनी रिलीज के पहले ही दिन 42 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की। सलमान अपनी फिल्म की क़ामयाबी से बेहद खुश है और उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया भी किया।

सलमान ने ट्वीट करते हुए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए कहा, मेरे अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपेनिंग देने के लिए आपका धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा, सबसे ज्यादा जिस चीज से मुझे खुशी हुई है और गर्व महसूस हुआ है वह ये कि फिल्म में एक सीन के दौरान राष्ट्रगान शुरू होता है और सम्मान प्रदान करने के लिए हर कोई खड़ा हो जाता है। हमारे देश के लिए इससे बढ़कर सम्मान कुछ और नहीं हो सकता।

व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, ‘भारत’ जिसमें अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी हैं, ईद पर रिलीज हुई सलमान की अब तक की फिल्मों में पहले ही दिन सबसे अच्छी कमाई की है।

तरण ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘भारत’ के पहले दिन के प्रदर्शन को देखते हुए यह फिर से साबित हो गया कि दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सलमान का मुकाबला कोई और नहीं कर सकता।

‘भारत’ की ओपेनिंग सलमान के अन्य फिल्मों जैसे कि अली अब्बास जफर की ‘टाइगर जिंदा है’ (34.10 करोड़ रुपये) और ‘सुल्तान’ (36.54 करोड़ रुपये) के मुकाबले कहीं ज्यादा रही। ‘भारत’ ने बुधवार को भारत में (42.30 करोड़ रुपये) का व्यापार किया।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भारत’, कोरियाई फिल्म ‘एन ओड टू माई फादर’ का आधिकारिक रूपांतरण है। इस बॉलीवुड फिल्म में एक साधारण व्यक्ति के जीवन के माध्यम से भारत के इतिहास को दिखाया गया है।

दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया पाने के बाद जफर ने एक बयान में कहा, दर्शकों द्वारा फिल्म को इस तरह प्यार किए जाने से विनम्र हूं। मैंने सलमान को एक नए अवतार और ‘भारत’ के साथ एक बिल्कुल नए हीरो के रूप में पेश करने का प्रयास किया।

जफर ने यह भी कहा, मैं खुश हूं कि ‘भारत’ को पूरी तरह से एक मनोरंजक फिल्म जिसमें फिल्म की कहानी का भी सही से ध्यान रखा गया है। हमारे इस प्रयास को दर्शकों ने पसंद किया। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, तब्बू, सतीश कौशिक और दिशा पटानी भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



