सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत का देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गयी है ओर फैंस से इस फिल्म को शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। काफी समय से सुर्ख़ियों में रही इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और रिलीज़ होते ही फिल्म ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है।

सलमान खान ,कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में है और साथ ही सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

ईद के मौके पर रिलीज़ होने की वजह से फिल्म को 5 दिनों का बड़ा वीकेंड मिलने जा रहा है और शुरूआती रुझानों के अनुसार फिल्म को 80 से 90 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली है जो ये साबित करती है की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस सफलता के झंडे गाड़ेगी।

फैंस एक तरह जहाँ फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर चुके है वहीँ ट्रेड पंडितों का मानना है की फिल्म भारत पहले ही दिन 30-35 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में करेगी और हो सकता है की फिल्म 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में भी कामयाब हो जाये।

फिल्म विश्लेषकों का मानना है की लम्बे समय बाद सलमान खान ने इस फिल्म में दमदार परफॉरमेंस दिखाया है। इससे पहले सलमान की फिल्म ट्यूब लाइट और रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाए थी।

फिल्म विश्लेषक कमाल आर खान ने ट्वीट के माध्यम से संभावना जताई है की फिल्म पहले दिन 38 से 40 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। फिल्म को लम्बे वीकेंड का भरपूर फायदा मिलने वाला है।

जिस तरह से फैंस एक रिएक्शन आ रहे है और अगर फिल्म दर्शकों को और अधिक पसंद आती है, तो यह 300 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर सकती है और बजरंगी भाईजान, सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है के बाद ये फिल्म उपलब्धि हासिल करने वाली सलमान खान की चौथी फिल्म बन जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



