बॉलीवुड के दबंग खान सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत ‘ का टीज़र आज लांच कर दिया गया और इस टीज़र ने आते ही सोशल मीडिया पर सुरर्खियाँ बटोरनी शुरू कर दी है। आपको बता दें ये फिल्म इस साल ईद के मौक पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ की जाएगी।
बीते दिनों इस फिल्म का एक और टीज़र जारी किया था पर उसमे फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी थी पर इस टीज़र में सलमान खान की दमदार एंट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।
फिल्म भारत में सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में कटरीना कैफ, तब्बू , सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी है। फिल्म भारत कोरियन मूवी ”ओड टू माई फादर” पर आधारित है और इसमें भारत के कई दशकों की कहानी को पिरोया गया है।
सलमान के लिए बीता साल कुछ ख़ास अच्छा नहीं गया था और उनकी आखिरी रिलीज़ फिल्म रेस – 3 बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गयी थी। सलमान चाहेंगे की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर शानदार तरीके से कामयाब हो।
टीज़र देखकर इतना तो साल है की सलमान खान इस फिल्म में कई भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीज़र के शुरुआत में वो रॉकस्टार लुक में बाइक पर धमाकेदार एंट्री मारते नजर आ रहे है।
इस फिल्म में आपको दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलेंगे और आपको बता दें इस फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम भारत है। इस टीज़र का सारा फोकस सिर्फ सलमान खान के ऊपर ही केंद्रित है और कटरीना, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर इस टीज़र में नजर नहीं आये है।
अली अब्बास जफ़र और सलमान खान की जोड़ी पहले भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है।इससे पहले उन्होंने सुल्तान और टाइगर जिंदा है में उनके साथ काम किया है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। अब देखना होगा की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर क्या झंडे गाड़ती है !
देखिये फिल्म भारत का टीज़र :


Download Android App
Download iOS App









