सारा-कार्तिक की फिल्म लव आजकल फैंस को इम्प्रेस करने में हुई नाकाम, बताया फ्लॉप और बोरिंग

Summary :

आज वैलेंटाइन के मौके पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘ लव आजकल’ रिलीज़ हो गयी है। मेकर्स के साथ – साथ फैंस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी पर शुरूआती रिव्यु के अनुसार फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में खास कामयाब नहीं हो पायी है

आज  वैलेंटाइन के मौके पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘ लव आजकल’ रिलीज़ हो गयी है। मेकर्स के साथ – साथ फैंस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी पर शुरूआती रिव्यु के अनुसार फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में खास कामयाब नहीं हो पायी है।

 
इम्तियाज़ अली द्वारा निर्देशित इस लव स्टोरी में दर्शकों को कार्तिक और सारा के बीच फ्रेश केमिस्ट्री देखने की उम्मीद थी पर लग रहा है कि ये एक्सपेरिमेंट सफल नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी नेगटिव रिएक्शन सामने आये है। 
11 साल पहले सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘लव आजकल’ की तुलना में फैंस इस फिल्म को बेहद कमजोर बता रहे है। कमैंट्स में दर्शक कार्तिक और सारा की लव आजकल को बोरिंग, फ्लॉप, बकवास और डी ग्रेड फिल्म जैसे टैग दे रहे है। 
हालांकि, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की परफॉरमेंस लोगों को पसंद आयी है पर फिल्म की कहानी बेहद कमजोर मानी जा रही है। फिल्म में दो अलग-अलग दौर की लव स्टोरी दिखाई गयी है पर फैंस इससे प्रभावित नहीं हुए। फिल्म में रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी अहम् भूमिकाओं में है। 
बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म को पहले दिन 12-13 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है। शुरूआती पब्लिसिटी के चलते ज्यादातर शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी थी।  पहले वीकेंड पर फिल्म 30 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है। 
अब देखिये सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस के रिएक्शन :



Ujjwal Jain