साल 2019 के खत्म होने में चंद दिन बचे है और पूरी दुनिया नए साल के आगमन का जश्न मनाने की तैयारी में है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी नए साल के जश्न की प्लानिंग कर चुके है और कुछ तो अभी से छुट्टियों पर निकल गए है। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बता रहे है जो नए साल का जश्न बर्फ से लकदक वादियों में बिताने वाले है।
1.अनुष्का शर्मा और विराट कोहली:
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इन दिनों बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच वेकेशन मना रहे है और नए साल का झन भी उन्होंने इसी अंदाज में मनाने की प्लानिंग की है। हाल ही में विराट ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे ये कपल बर्फ में अठखेलियां करते नजर आ रहा है।
2.करीना कपूर और सैफ अली खान :
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी अपनी फॅमिली के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता रही है। इस वेकेशन पर करीना के साथ सैफ , तैमूर और उनकी बहन करीना भी पहुंची है। नए साल तक करीना और सैफ फॅमिली संग बर्फ से ढकी वादियों में ही एन्जॉय करने वाले है।
3.कंगना रनौत :
Such a lovely day we had …. went out trekking today ❤ pic.twitter.com/R8JUQ9EVHc
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 28, 2019
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी अपनी बहन रंगोली चंदेल और करीबी दोस्तों के साथ अपने होमटाउन में बर्फ की वादियों के मजे ले रही है। नए साल पर उनका प्लान भी काम से ब्रेक लेकर छुट्टियां एन्जॉय करने का है।
4.प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस :
सेलिब्रिटी कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमे वो कैलिफोर्निया में हॉलिडे एन्जॉय करते नजर आ रहे है। प्रियंका ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिख है, ‘बाय विंटर वंडरलैंड… तुम बहुत याद आओगे.. अगले साल मिलते हैं…।