गौहर खान और जैद दरबार की हो गयी सगाई, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करके अपना रिलेशनशिप किया कन्फर्म - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

गौहर खान और जैद दरबार की हो गयी सगाई, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करके अपना रिलेशनशिप किया कन्फर्म

एक्ट्रेस गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ अपना रिलेशनशिप पर मौहर लगा दी है। बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्तों को लेकर कई बातें सामने आ रही थीं।

एक्ट्रेस गौहर खान ने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ अपना रिलेशनशिप पर मौहर लगा दी है। बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्तों को लेकर कई बातें सामने आ रही थीं। गौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जैद दरबार के साथ अपनी  एक तस्वीर साझा करके अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है। 
1604568188 gauhar khan
दरअसल अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों ने इससे पहले कभी कुछ पुष्टि नहीं की थी। जब भी दोनों से सवाल किया जाता था तो दोनों कहते थे कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर जैद दरबार के साथ गौहर खान ने एक तस्वीर साझा करके अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म करते हुए बताया है कि वह जल्द शादी करने जा रहे हैं। 
1604568267 gauhar
गौहर ने अपनी इस पोस्ट में कैप्‍शन में अंगूठी बनाई और लिखा कि, मैंने हां कर दी है। इस पोस्ट में जैद दरबार भी गौहर के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों ने सगाई कर ली है और यह उनके सगाई की ही तस्वीर है। 

कुछ दिन पहले ही गौहर और जैद दरबार की शादी की डेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मगर अभी भी इनकी शादी की यह डेट फाइनल नहीं हुई है। ऐसा इसलिए हम बोल रहे हैं क्योंकि अपनी शादी की डेट के बारे में दोनों ने कुछ भी बताया नहीं है। 
1604568328 2
एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाली 24 दिसंबर को दोनों का निगाह होने वाला है। मुंबई के होटल में निगाह के सभी फंक्‍शन होंगे और दो दिन तक ही चलेंगे। हाल ही में गोवा के ट्रिप पर दोनों गए थे। इसे लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि प्री-वेडिंग फोटोशूट उन्होंने वहां पर अपना कराया है। 
1604568381 3
जैद दरबार के पिता और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने भी कुछ दिन पहले दोनों के रिश्ते पर बात की थी। इस मामले में इस्माइल दरबार ने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने कहा था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।