बिग बॉस 16 की मोस्ट पावरफुल कंटेस्टेंट रह चुकी प्रियांका चहर चौधरी इन शो में भले ही पहली पोजीशन न हासिल कर पायी हो लेकिन इस शो से उन्होंने अपने लाखो फैंस के दिलो में जो फर्स्ट पोजीशन कायम की हैं वोटो वाकई कबिलिये तारीफ हैं। शो से प्रियंका को जो पॉपुलरिटी मिली हैं उसका तो कोई तोड़ नहीं।
खेल के दौरान विनर एमसी स्टेन को कड़ी टक्क्र देने वाली कंटेस्टेंट प्रियंका के पूरे-पूरे दाव जितने के लगाए जा रहे थे। लेकिन शो से निकलते ही प्रियंका को जो लोगो का प्यार मिल रहा हैं उससे तो पता चलता हैं कि बिग बॉस की ट्रॉफी भले ही उनके हाथ ना लग पायी हो लेकिन लोगो के दिलो की ट्रॉफी तो इन्होने अपने नाम कर ही ली हैं।
चंडीगढ़ पहुंची प्रियंका चाहर चौधरी
जी हाँ…! बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल होता नज़र आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि प्रियंका चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचीं हैं जहां उनके पापा उन्हें पिक-अप करने आये हैं, तो वही एक ओर सामने खड़े लोग वहां उनका भव्य तरीके से स्वागत क्र रहे हैं। उनके चाहने वालों ने उनके आने की खुशी में ढोल-नगाड़ों से एक्ट्रेस का ग्रैंड वेलकम किया। इस दौरान प्रियंका काफी खुश नजर आईं और उन्होंने अपने चाहने वालो संग खूब डांस भी किया।
जल्द ही म्यूजिक वीडियो में अपना जलवा बिखेरेंगी प्रियंका
खबरों की माने तो जल्द ही प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं जिनके लिए उनके फैंस बेकरार हैं। इतना ही नहीं बल्कि कहा जा रहा है कि चंडीगढ़ में प्रियंका अंकित संग अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग करती भी नज़र आएँगी इनके शो उडारियाँ से ही इनके फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद किया करते थे। बता दें कि, अंकित को एक नया शो मिला है, जिसमें वह लीड रोल प्ले कर रहे हैं।
और अब तो फैंस की बेकरारी और भी बढ़ गयी हैं जब से दोनों को एक साथ एक बार फिर पर्दे पर देखने की बात सामने आयी हैं। इसके बाद यह भी चर्चा हो रही है की वह एकता कपूर के ‘लॉक अप 2’ में देखी जा सकती हैं। उन्हें इस रियलिटी शो के लिए भी अप्रोच किया गया है।
मुंबई में घर की तलाश में हैं प्रियंका
बिग बॉस के शो से बाहर आने के बाद से ही प्रियंका चाहर चौधरी को मुंबई में अपने लिए एक आशियाने की तलाश हैं। इससे पहले वह अपने बीते शो के लिए चंडीगढ़ी में ही रह रही थीं, जहां ‘उडारियां’ की शूटिंग हुई थी। अब क्योंकि वह बिग बॉस से बाहर आ गई हैं और यह शो खत्म हो चुका है, ऐसे में इस शहर में उन्होंने अपने लिए घर की तलाश तेज कर मुंबई में घर बसने की तैयारी शुरू कर दी हैं।