बॉलीवुड के टैलंटेड अभिनेता की लिस्ट में शुमार वरुण धवन आज यानी 24 अप्रैल को अपना 32 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि अपनी फिल्म कलंक जो कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई है उसके बाद वरुण धवन वेकेशन मुड में आ गए है।
खबरों की मानें तो पहले खुलासा किया गया था कि वरुण धवन मुंबई में अपने परिवार और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पहले बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले थे। लेकिन अब वरुण धवन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ थाइलैंड गए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार इस ट्रिप में वरुण धवन का फ्रेंड ग्रुप थाइलैंड में कैंपिंग के अलावा मुएय थाइ नाम का एक स्पोर्ट के लिए ट्रेनिंग सेशन में शामिल होंगे।
अब भले ही वरुण धवन जिस भी अंदाज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हों। लेकिन आज हमने एक्टर वरुण धवन का जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाने का फैसला किया है। आज हम सभी लोग वरुण धवन के जन्मदिन के खास मौके पर उनके फिल्मों के गानों में नाचेंगे और साथ ही शायद उनकी फिल्में भी देख लें।
लेकिन आज इस मौके पर हमने वरुण धवन के लिए कुछ खास करने का सोचा है। जी हां वरुण धवन के बर्थडे पर उनकी जिंदगी के पांच ऐसे खास पलो को शामिल किया है जो उन्हें बॉलीवुड में और सभी एक्टर से अलग बनती हैं। तो आइए जानते हैं वरुण धवन की कुछ खास बातों के बारे में।
1.निजी और पेशेवर जीवन को एक साथ लेकर चलना
वरुण धवन में एक ऐसी कला है जिसे हम सभी लोगों को जरूर सीखनी चाहिए। एक्टर अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों को हमेशा बैलेंस करके चलते हैं। वरुण अपने काम से कभी पीछे नहीं भागते हैं इसलिए वह अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्तों से कभी-कभी मिलना पसंद करते हैं। वहीं वरुण धवन मीडिया को भी अपने जीवन के बारे में कुछ जानने नहीं देते हैं।
2.काफी ज्याद मेहनती
वरुण धवन एक मेहनती अभिनेता है। फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में अपना स्ट्रीट डांस के लिए कड़ी मेहनत और लगन से उनके काम को भला कौन कैसे भूल सकता है।
View this post on Instagram
⚡️⚡️⚡️ #3prep #streetdancer3d #nodaysoff @kuldeepshashi @flyzonefitness_ my whole body hurts
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
3.विवादों से दूर
अभिनेता वरुण धवन हमेशा अपने काम पर फोकस करते हैं साथ ही वो विवादों से दूर रहते हैं।
4.फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में किया खूब संघर्ष
स्टार किड होने के बाद भी वरुण धवन ने बॉलीवुड में एंट्री की। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री लेने के लिए अभिनेता और अपने पिता डेविड धवन से वरुण धवन चाहे तो मदद ले सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और सिनेमा की कला को सिखा जिसके लिए उन्होंने करण जौहर से मदद ली और फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी एक अलग पहचान बनाई।
5.फैन और मीडिया दोनों से फ्रेंडली
वरुण धवन की लाइफ में शायद ही कोई ऐसा पल होगा जिसमें उन्होंने अपने फैन के साथ फोटो क्लिक करने को मना किया हो। वरुण धवन एयरपोर्ट हो या फिर किसी भी इवेंट्स में हो वो कभी भी अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करने को मना नहीं करते हैं।