मोहम्मद शमी से अलग होकर हसीन जहां के बदल गए है तेवर, ग्लैमरस एंड बोल्ड अंदाज हुआ जबरदस्त वायरल

Summary :

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने बीते कुछ समय पहले अपने पति पर बेहद संगीन आरोप लगाए थे और उनपर अन्य महिलाओं के साथ अवैध सम्बन्ध रखने के लिए मामला भी दर्ज कराया था। अब एक बार फिर हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है लेकिनअपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने बीते कुछ समय पहले अपने पति पर बेहद संगीन आरोप लगाए थे और उनपर अन्य महिलाओं के साथ अवैध सम्बन्ध रखने के लिए मामला भी दर्ज कराया था। अब एक बार फिर हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है लेकिनअपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से। 
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के साथ विवाद के बाद अपना मॉडलिंग करियर एक बार शुरू कर दिया है और सोशल मीडिया पर आये दिन अपनी आकर्षक तस्वीरें शेयर करती रहती है। हसीं जहां की तस्वीरें यूजर्स कोकाफी पसंद भी आ रही है। 
बता दें, शादी से पहले हसीन जहां एक पेशेवर मॉडल होने के साथ साथ आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर  के रूप में भी काम कर चुकी है। शादी के बाद उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी थी पर अब एक बार फिर वो इस जगत में एक्टिव हो गयी है। 
हाल ही में हसीन जहां ने एक ग्लैमरस मेकओवर किया है और अपने नए अवतार में फिट और शानदार दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये हॉट अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है और बताया ये भी जा रहा है कि हसीन जहां जल्द फिल्मों में नजर आ सकती है। 

इससे पहले हसीन जहां का अपने पति मोहम्मद शमी के साथ जमकर विवाद हुआ था और अवैध संबंधों के मामले में अलीपुर कोर्ट ने मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। साथ ही हसीन जहां ने अपने ससुराल वालों पर घरेलु हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। 
हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी की कई अन्य महिलाओं के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। इसके बाद क्रिकेटर पति पर दहेज और उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद उन्होंने मासिक रखरखाव के रूप में 7 लाख रुपये की मांग भी की थी। 
बता दें , शमी और हसीन जहां ने 2014 में शादी के बंधन में बंधे और दंपति की एक बेटी है जिसका नाम आयरा है। इन दिनों हसीन जहां अपने पति से अलग रह रही है और दोनों के विवाद का मामला अब भी कोर्ट में चल रहा है। 
देखिये हसीन जहां की कुछ और ग्लैमरस तस्वीरें:

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.

Ujjwal Jain