बॉलीवुड की फेमस जोड़ी कही जाने वाले युवराज सिंह और हेजल कीच आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं।हेजल कीच और युवराज सिंह साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों इस साल 25 जनवरी को माता-पिता बने हैं। युवराज ने अपने एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबर सबको दी थी। हालांकि दोनों की डेटिंग की ख़बर सबको पता थी। वही दोनों अक्सर अपने बच्चें की तस्वीर सोशल मीडिया पर उपलोड करते रहते हैं। लेकिन इसी बिच हेज़ल अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। जहां उनके बच्चे ने अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लिया हैं।
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है ,जहां वो अपने बेटे के साथ नजर आईं। वीडियो देख फैंस ने उनके बेटे को छोटा युवराज बताया है। वही दोनों ने अपने बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा है। जिसकी तस्वीर अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं। वही एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हेज़ल की तो फैंस तारीफ कर ही रहे हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा लोग उनके बच्चों की तारीफ करते दिख रहे हैं।
बच्चे की क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया हैं। वही हेज़ल में इससे पहले भी अपने बच्चे की एक तस्वीर इंस्टग्राम पर पोस्ट की थी। जब ओरियन 6 महीने के हो गए थे। यह फोटो पोस्ट करते हुए हैजल ने लिखा कि मेरी छोटी सी सूरज की किरण अब 6 महीने की हो गई है। हम भाग्यशाली हैं कि हमने तुम्हें नई चीजों को सीखते हुए देखा और मुझे अपनी मम्मी बनाने के लिए शुक्रिया बेटा, हैप्पी 6 मंथ ओरियन।
इस पोस्ट पर युवराज सिंह ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- किसका बेबी है ये? फिर क्या था इस पर रिप्लाई आने लग गए। एक फैन ने लिखा कि जब बड़ा होकर 6 सिक्सर लगाएगा तो सबको पता चल जाएगा।
आमतौर युवराज खुद अपने बेटे के फोटो पोस्ट करते रहते हैं।वही फोटो अपलोड करते के साथ ही फैंस उसपर जमकर प्यार भी लुटाते रहते हैं।