बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Ranveer Singh और दीपिका पादुकोण आज शादी के बंधने में बंध जाएंगे। बता दें कि इस ग्रैंड वेडिंग के लिए इस जोड़ी के फैंस दुनिया भर में बहुत एक्साइटेड हैं।
दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़ी कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। हम आप सबके लिए वेन्यू की तस्वीर लेकर आए हैं जहां पर दीपिका की मेहंदी की रस्म हुई है। इटली के लेक कोमो के किनारे बने इस बेहद आलीशान वेन्यू पर दीपिका के हाथों पर रणवीर सिंह के नाम की मेहंदी लगी है।
बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह की शादी के वेन्यू का वीडियो सामने आया है जहां पर ये दोनों सुपरस्टार्स शादी के बंधन में बंधेंगे। सबकी ही नजरें इस मोस्ट अवेटिड ग्रैड वेडिंग पर हैं। लेकिन रणवीर और दीपिका अपने इस 6 साल पुराने रिश्ते को शादी का नाम बहुत ही बेहद प्रेइवेट इवेंट में देना चाहते हैं।
इटली से आई Ranveer Singh-दीपिका के शादी की तस्वीरें
https://www.instagram.com/p/BqIYcglAuUe/?utm_source=ig_embed
बता दें कि इसके साथ ही वेन्यू के अलावा उस रिसॉर्ट की भी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें Ranveer Singh और दीपिका शादी से पहले अपने परिवारों के साथ ठहरे हैं। दोनों कलाकार अपनी शादी के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ इटली में हैं। रणवीर और दीपिका की शादी विला देल बलबियानेयो में होनी है, लेकिन दीपिका और रणवीर परिवार और दोस्तों के साथ लेक कोमो केपास बने कास्टा दीवा रिसॉर्ट और स्पा में ठहरे हुए हैं।
https://www.instagram.com/p/BqIERvwA3F3/?utm_source=ig_embed
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यह रिसॉर्ट भी दीपिका और रणवीर की शादी के विला की तरह बहुत खूबसूरत है। वैसे दीपिका और रणवीर अपनी शादी और रिसेप्शन की सुरक्षा को लेकर बहुत ही सीरियस हैं। ऐसे में वह खुद की और अपने गेस्ट्स की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BqIZEmVlENH/?utm_source=ig_embed
खबरों के अनुसार यह बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी के रिसेप्शन कार्ड का ई-इनवाइट भी भेजा दिया है। बता दें कि इस रिसेप्शन में आने वाले सारे ही गेस्ट्स को एंट्री से पहले यह ई-इनवाइट दिखाना होगा। इस कार्ड की खास बात है इस पर मौतूद QR CODE जिसे स्कैन करने के बाद ही गेस्ट्स को वेन्यू में एंट्री मिलेगी।
https://www.instagram.com/p/BqIEGmOAzV3/?utm_source=ig_embed
सोशल मीडिया पर की थी अपनी शादी की अनाउंसमेंट
https://www.instagram.com/p/BpMRx9CBO1S/
शादी की अनाउंसमेंट इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए खुद की थी। इस वेडिंग को अटेंड करने के लिए सिर्फ 40 खास मेहमान पहुंचे हैं। इन सभी मेहमानों को Ranveer Singh-दीपिका ने खुद रिसीव किया। बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने पहुंचे इन खास मेहमानों में से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखता।
https://www.instagram.com/p/BqH-4Cgg7Im/?utm_source=ig_embed
इसमें कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हैं। शादी के बाद 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। लेक कोमो के विला दे बलबियानेलो में सिक्योरिटी के भी खासा इंतजाम किए गए हैं। दोनों की शादी में कोई बाहर का शख्स शामिल न हो या उनके इस निजी फंक्शन में कोई दखलअंदाजी न हो इसके लिए तीन लेवल्स पर सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं।