आइफा 2022 यानि इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स की शुरुआत हो गई है। इस अवॉर्ड सेरेमनी का इंतजार फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी रहता है। और कईं स्टार्स ओपनिंग सेरेमनी में भी पहुंचे हैं। बता दें, ये अवॉर्ड सेरेमनी हर साल होती है। लेकिन कोविड की वजह से पिछले 2 साल से ये सेरेमनी नहीं हुई थी। तो वहीं अब सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, शाहिद कपूर जैसे कईं तमाम सेलेब्स अब अबू धाबी पहुंच भी गए हैं।
तो इसी बीच सलमान खान और यो यो हनी सिंह आइफा प्रेस मीटिंग के दौरान साथ एंट्री करते दिखाई दे रहें है। लेकिन हनी सिंह को एंट्री ना मिलने की वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें, एक पैपराज़ी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान, फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहें हैं। बता दें, इस वीडियो में सलमान खान और यो यो हनी सिंह आइफा प्रेस मीटिंग के दौरान साथ एंट्री करते है। तो वहां खड़ी सिक्योरिटी सलमान खान को अंदर जाने देती है। तभी हनी सिंह भी अंदर जाने के लिए आगे बढ़ने लगते हैं, लेकिन तभी उन्हें अंदर जाने से रोक दिया जाता हैं।
इस वीडियो को देखकर लोग आइफा की सिक्योरिटी पर सवाल उठा रहें है। साथ ही सलमान खान को भी ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन कईं लोग हनी सिंह को अपना प्यार दिखा रहें है। इस वीडियो पर कॉमेंट कर उनका उत्साह बढ़ा रहें है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
साथ ही बता दें, कि साल 2019 सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के लिए काफी अच्छा रहा था। तब उन्होंने कई गाने दिए और कई पुरस्कार भी जीते थे। बता दें, पिछली बार हनी सिंह को आईफा का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। हनी सिंह को ये अवार्ड फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में म्यूजिक देने के लिए मिला था। यो यो हनी सिंह की तरफ से तैयार ये एल्बम बीते साल चार्टबस्टर साबित हुआ था। जिसके हर गाने पर आज भी हनी सिंह के फैंस प्यार की बौछार करती है और सभी के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।