बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज अपना 29 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने रविवार को अपने कुछ खास और करीबी लोगों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए एक दिन का ब्रेक लिया।

अपने जन्मदिन की योजना को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘2019 मेरे लिए खूबसूरत साल रहा, लेकिन काफी व्यस्तताओं से भी भरा रहा। मैं मुंबई और हैदराबाद के बीच चार फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हूं।’

पूजा हेगड़े ने आगे कहा ,’हालांकि मैं लगातार काम कर रही हूं, इसलिए मैंने अपने जन्मदिन के लिए एक दिन की छुट्टी ली है, जिसे मैं अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाउंगी।’

पूजा को उनकी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के सह-कलाकार रितेश देशमुख, कृति सेनन और कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

रितेश ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘प्रिय पूजा, आपको जन्मदिन की बधाई, आपका दिन शानदार हो, आपकी आगामी फिल्म हाउसफुल रहे।’

कृति सेनन ने लिखा, ‘आपको ढेर सारी खुशियां और सफलता मिले।” हाउसफुल 4’ 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल , रितेश देशमुख, कृति सेनन और कृति खरबंदा मुख्य भूमिकाओं में है।



Download Android App
Download iOS App



