बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन काफी समय से सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऋतिक और सबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऋतिक और सबा को साथ में कईं बार स्पॉट भी किया गया। जिसके बाद दोनों के डेटिंग के रुमर्स सोशल मीडिया पर छाए दिखे। तो वहीं ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ डेट करती नज़र आई हैं। इसी बीच अब करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऋतिक और सबा एक साथ पार्टी में आए हैं। ऋतिक ही नहीं उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंचीं हैं।
आपको बता दें, फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता करण जौहर ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। करण ने अपने बर्थडे के मौके पर ग्रैंड पार्टी रखी थी। जहां बॉलीवुड के कईं बड़े सेलेब्स ने शिरकत की थी। जिसमें से ऋतिक रोशन और सबा आजाद तो वहीं सुजैन खान और अर्सलान गोनी साथ में पार्टी में दिखाई दिए। जो पार्टी के लाइमलाइट बन गए है।
बता दें, ऋतिक रोशन और सबा आजाद को देख ऐसा लग रहा है कि ऋतिक ने एक तरह से सबा के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पार्टी में पहुंचे। और उन्होंने सबा को वहां सभी लोगो से मिलवाया। तो वहीं दोनों के लुक की बात करें तो ऋतिक ने ब्लैक कलर का सूट पहना था और सबा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी नज़र आईं।
ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नज़र आई। सुजैन ने इस पार्टी के लिए सिल्वर कलर का गाउन पहना हुआ था। और अर्सलान गोनी ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। इस कपल के साथ एकता कपूर और रिद्धि डोगरा भी साथ पहुंचे थे। बता दें कि इससे पहले ऋतिक, सबा और सुजैन, अर्सलान गोवा में पार्टी करने गए थे। इन चारों को फिरसे एक साथ देख लोग इन दोनों कपल को ट्रोल कर रहें हैं। यूज़र्स का कहना है कि ऋतिक और सुजैन अलग होने को बाद भी साथ में स्पॉट होते हैं, लेकिन अपने-अपने डेटिंग पार्टनर के साथ। लोगो ने ट्रोल कर कह डाला कि आखिर ये सब चल क्या रहा है।
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में ऋतिक के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नज़र आएंगी। बता दें, ये पहली बार होगा जब इन दोनों की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देगी। और ये फिल्म अगले साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।