इस दिन होने जा रहा हैं IIFA 2023 का आगाज़, बॉलीवुड स्टार Salman Khan समेत ये सितारे जमाएंगे रौनक - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

इस दिन होने जा रहा हैं IIFA 2023 का आगाज़, बॉलीवुड स्टार Salman Khan समेत ये सितारे जमाएंगे रौनक

इंतज़ार की घड़ियाँ अब खत्म हुई जल्द ही आप साल के सबसे बड़े अवार्ड शो IIFA 2023 को देख पाएंगे साथ ही जान पाएंगे की इस बार कौनसा फिल्मी सितारा अपने डांस के धड़को और तुमको से इस अवार्ड नाईट की शाम चमकाएगा।

हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड में ‘अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार’ (आईफा 2023) का आगाज होने जा रहा है। जिसका इंतज़ार फिल्मी सितारों को बड़ी ही बेसब्री से रहता हैं। इस बार ये अवॉर्ड नाइट अबू धाबी के यस आइलैंड में होगी। इस इवेंट की शुरुआत 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ की जाएगी। इस हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट में सिनेमा जगत के सितारों की महफिल जमकर सजेगी और आपको एंटरटेन करती हुई नज़र आएगी।
1683700486 344555097 927131015028053 571414629595587641 n
‘आईफा 2023’ में इन सितारों से सजेगी ग्रैंड नाईट  
1683700661 untitled project (5)
आईफा की ओर से जारी किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में राजकुमार राव के जरिए शो को होस्ट किए जाने की पुष्टि की गई जिसमे एक्टर से जुडी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। ये अवॉर्ड नाइट तीन दिन तक चलेगी। पहले तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, दूसरे और तीसरे दिन सलमान खान, नोरा फतेही, कृति सेनन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह स्टेज पर परफॉर्मेंस करते नजर आएंगे। और इस शाम में अपने फैंस के लिए रौनक लगाएंगे। 
राजकुमार राव करेंगे IIFA होस्ट
1683700674 344925203 2531720423651793 5659088321366039918 n
‘आईफा’ की ओर से राजकुमार राव की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया, ‘बरेली से यस आइलैंड (अबू धाबी) तक। राजकुमार राव आईफा रॉक्स 2023 के होस्ट के रूप में हमारा मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’ बता दें, पहले ये अवॉर्ड फंक्शन फरवरी में होने वाला था, लेकिन अब यह समारोह मई में आयोजित होगा।
अभिषेक बच्चन ने भी किया रियेक्ट
1683700692 338241853 519568557045240 5298073497407923346 n
अभिषेक बच्चन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं यस आइलैंड, अबू धाबी में आईफा के 23वें एडिशन की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हूं। आईफा मेरे लिए परिवार की तरह है। मैं मनोरंजन करने, फैंस से मिलने और विश्व स्तर पर उनके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं।’
हिंदी फिल्मों में हैं सबसे बड़ा अवॉर्ड शो
1683700706 197668293 4167107206681452 679265259518235233 n
बता दें, आईफा अवॉर्ड्स हिंदी फिल्मों का सबसे मशहूर अवॉर्ड शो है। इसका आयोजन हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों में किया जाता है। इस बार अवॉर्ड्स नाइट के लिए यूएई के यस आइलैंड को चुना गया है। ‘आईफा अवॉर्ड्स 2023’ के नॉमिनेशन की घोषणा 2022 के आखिरी महीने में की गई थी।
आईफा अवॉर्ड्स 2023 नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट
1683700739 344583668 1481904722342390 2345133337331953327 n
सर्वश्रेष्ठ फिल्म
भूल भुलैया 2
डार्लिंग्स
दृश्यम 2
गंगूबाई काठियावाड़ी
विक्रम वेधा
बेहतरीन डायरेक्शन
भूल भुलैया 2
ब्रह्मास्त्र
डार्लिंग्स
गंगूबाई काठियावाड़ी
मोनिका ओ माय डार्लिंग
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
यामी गौतम धर – एक गुरुवार
तब्बू – भूल भुलैया 2
आलिया भट्ट – डार्लिंग्स
शेफाली शाह – डार्लिंग्स
आलिया भट्ट – गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
कार्तिक आर्यन – भूल भुलैया 2
अभिषेक बच्चन – दसवीं
अजय देवगन – दृश्यम 2
राजकुमार राव – मोनिका ओ माय डार्लिंग
अनुपम खेर – द कश्मीर फाइल्स
ऋतिक रोशन – विक्रम वेधा
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला)
शीबा चड्ढा – बधाई दो
मौनी रॉय – ब्रह्मास्त्र
निम्रत कौर – दसवीं
तब्बू – दृश्यम 2
राधिका आप्टे – मोनिका ओ माय डार्लिंग
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष)
अभिषेक बनर्जी – भेड़िया
शाहरुख खान – ब्रह्मास्त्र
विजय राज – गंगूबाई काठियावाड़ी
अनिल कपूर – जग जग
जियो सिकंदर खेर – मोनिका ओ माय डार्लिंग
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन
प्रीतम – भूल भुलैया 2
प्रीतम – ब्रह्मास्त्र
संजय लीला भंसाली – गंगूबाई काठियावाड़ी
ओफ और सवेरा – गेहराइयां
तनिष्क बागची, पोसी, निरंजन धर, कनिष्क सेठ और विशाल शेलके – जुग जुग जीयो
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला)
जोनिता गांधी – देवा देवा (ब्रह्मास्त्र)
श्रेया घोषाल – रसिया (ब्रह्मास्त्र)
श्रेया घोषाल – जब सैया (गंगूबाई काठियावाड़ी)
लतिका – दुबे (गहराइयां)
कविता सेठ – रंगी साड़ी (जुग जुग जीयो)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष)
अरिजीत सिंह – केसरिया (ब्रह्मास्त्र)
अरिजीत सिंह – देवा देवा (ब्रह्मास्त्र)
मोहित चौहान – गहराइयां (गहराई)
कनिष्क सेठ – रंगी साड़ी (जुग जुग जियो)
आदित्य राव – बहने दो (रॉकेटरी)
सर्वश्रेष्ठ कहानी (मूल)
अक्षत घिल्डल और सुमन अधिकारी- बधाई हो
अयान मुखर्जी- ब्रह्मास्त्र
आर बाल्की- चुप जसमीत के रीन
परवीन शेख- डार्लिंग्स
विवेक रंजन अग्निहोत्री- द कश्मीर फाइल्स
सर्वश्रेष्ठ कहानी (अरूपांतरित)
आमिर कीयन खान और अभिषेक पाठक – दृश्यम 2
हुसैन जैदी और जेन बोग्स – गंगूबाई काठियावाड़ी
योगेश चांडेकर – मोनिका ओ माय डार्लिंग
आर माधवन – रॉकेटरी
पुष्कर, गायत्री-विक्रम वेधा
बेहतरीन गीत
अटैक गया है (बधाई हो)
वरुण ग्रोवर केसरिया (ब्रह्मास्त्र)- अमिताभ भट्टाचार्य
जब सइयां (गंगूबाई काठियावाड़ी)- एएस तुराज गेहराइयां
(गहराई)- अंकुर तिवारी
बहाने दो (रॉकेटरी) – राज शेखर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।