इस महीने 9 सितम्बर को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 50 बरस के हो गए हैं। फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। खासतौर पर जवानी के दिनों में उनका एक-दो नहीं बल्िक कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर चला। बताते हैं कि अक्षय अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स को सिद्धि विनायक मंदिर जरूर ले जाते थे।
1. पूजा बत्रा :
अक्षय का अफेयर एक ऐसी अभिनेत्री के साथ भी रहा है जो फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकी हैं|हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री पूजा बत्रा की कहा जाता है कि अक्षय इन सभी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से पहले पूजा को डेट करते थे| मीडिया खबरों के मुताबिक अक्षय को पूजा की वजह से ही बॉलीवुड में एंट्री मिली थी|बताया जाता है कि जब अक्षय पूजा को डेट करते थे उस समय पूजा मॉडलिंग करती थीं और अक्षय को तब तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं मिली थी|अक्षय पूजा के साथ बॉलीवुड की पार्टियों में जाया करते थे और इसके बाद अक्षय को बॉलीवुड में एंट्री मिली| इसके बाद अक्षय को बॉलीवुड में सफलता मिल गई और दोनों अलग हो गए|
2. आयशा जुल्का :
अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। इसकी वजह है उनकी दमदार एक्शन फिल्में। अक्षय की एक फिल्म आई थी ‘खिलाड़ी’ जो सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके अपोजिट आयशा जुल्का थीं। बस यहीं से अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी। आयशा के साथ उनके अफेयर की खबरें भी खूब आईं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला।
3. शिल्पा शेट्टी :
90 के दशक की सबसे हॉट जोड़ी माने जाने वाली अक्षय-शिल्पा असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करने लगे थे। खबर तो यहां तक आई कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी। बात शादी तक पहुंचती उससे पहले ही दोनों में मनमुटाव हो गया। और अलग हो गए।
4. रवीना टंडन :
शिल्पा के बाद अक्षय का नाम रवीना टंडन से जुड़ा। रवीना और अक्षय करीब तीन साल तक रिलेशन में रहे। लेकिन इनके रिश्ते को भी किसी की नजर लग गई। दोनों अलग हो गए। रवीना ने एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि, अक्षय अपीनी गर्लफ्रेंड को भरोसा दिलाने के लिए उनसे तुंरत सगाई कर लेते थे।
5. टि्वंकल खन्ना :
रवीना से अलग होने के बाद अक्षय टि्वंकल के नजदीक आए। दोनों ने साथ में फिल्म भी की। पहले तो यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित था लेकिन धीरे-धीरे ये एक-दूसरे को चाहने लगे। यह बात टि्वंकल की मां डिंपल कपाड़िया को पता चली तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी। फिलहाल इनकी शादी को 16 साल हो गए हैं और इनके दो बच्चे भी हैं।
6. प्रियंका चोपड़ा :
शादी के बाद अक्षय का अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ भी नाम जुड़ा। फिल्म ‘अंदाज’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। यह बात टि्वंकल खन्ना को पता चली तो घर में काफी झगड़ा हुआ। हालांकि अक्षय ने अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए प्रियंका से दूरी बना ली।