एक वक्त था जब पूजा बेदी बॉलिवुड की स्टार हुआ करती थीं। अब उनकी बेटी अलाया फर्नीचरवाला फिल्म इंडस्ट्री जॉइन कर चुकी हैं। तब से लेकर अब तक समय कितना बदल चुका है, हाल ही में पूजा ने इस पर खुलकर बात की।
पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला ने साल 2020 में फिल्म जवानी जानेमन से डेब्यू किया था। आलिया के अफेयर की खबरें काफी समय से जोरों पर हैं अब इस पर पूजा बेदी ने अपनी बात रखी है। खबरों की मानें तो पूजा बेदी की बेटी एक्ट्रेस अलाया इन दिनों शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब अलाया की मम्मी पूजा बेदी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
पूजा बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। पूजा बेदी ने कहा है कि अलाया की निजी जिंदगी पर हमेशा बातें होती रहेंगी। हालांकि मेरे समय से चीजें अलग थीं। उस समय बॉयफ्रेंड-फ्री होना, वर्जिन होना और गैर-शादीशुदा होना जरूरी था। लेकिन आज ऐसा नहीं है। पूजा ने आगे कहा है कि आज हर एक इंसान को अपनी पर्सनल लाइफ का हक है। आज इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आ गया है और ऐसा हुआ है क्योंकि दर्शकों की मानसिकता बदली है। मैं तो इसके लिए सोशल मीडिया को ही शुक्रिया कहूंगी।
अलाया और ऐश्वर्य ठाकरे को आए दिन साथ देखा जाता है। दोनों के अफेयर की खबरें तब सामने आई थीं, जब एक्ट्रेस ऐश्वर्य के जन्मदिन की पार्टी में नजर आई थीं। इसके बाद से ही दोनों कई बार साथ दिख चुके हैं। हाल ही में ऐश्वर्य अपनी मां के साथ जहां लंच के लिए गए थे वह अलाया भी पहुंची थीं।