नहीं रहे महाभारत के इंद्र, 74 साल की उम्र में तोड़ा दम, कोरोना वायरस से थे संक्रमित - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

नहीं रहे महाभारत के इंद्र, 74 साल की उम्र में तोड़ा दम, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

सतीश कौल काफी लोकप्रिय अभिनेता थे। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनकी जीने की चाह बहुत ज्यादा थी। वह वृद्ध आश्रम में 2 वर्षों तक रहे।

 दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी शो महाभारत के इंद्र उर्फ सतीश कौल का निधन हो गया है। वो 74 साल के थे। सतीश कौल धार्मिक टीवी शो महाभारत में भगवान इंद्र के किरदार से लोकप्रिय हुए थे। इसके अलावा वो सुपरहिट टीवी शो विक्रम और बेताल में भी नजर आए थे। 70 के दशक में इस टीवी शो में सतीश कौल को खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। सतीश कौल लुधियाना में इन दिनों रह रहे थे। उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण थे। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई है।
1618120000 969145 satish kaul 1
इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ भी काम कर चुके हैं। सतीश कौल के निधन पर दुख जताते हुए अशोक पंडित ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।  सतीश कौल बीते काफी वक्त से बेरोजगारी का शिकार थे। उन्हें करियर के अंतिम दिनों में वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा था।
1618120017 screenshot 1
उन्होंने तीन सौ से ज्यादा पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन से उनकी परिस्थिति बहुत गंभीर हो गई थी।  
1618120029 screenshot 2
 दिए एक इंटरव्यू में सतीश कौल ने बताया था कि वो लुधियाना में एक किराए के घर में रह रहे हैं। इससे पहले वो लंबे वक्त तक वृद्धाश्रम में भी रहे थे। इसके बाद वो अपनी एक साथी सत्या देवी की मदद से किराए के घर में रहने लगे। सतीश कौल ने बताया था कि उन्हें पैसों की किल्लत तो है ही साथ ही देश में लगे लॉकडाउन ने उनकी स्थिति और भी बदतर कर दी है। उन्हें गुजारे के लिए जरूरी चीजों के लिए भी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। कौल ने तकरीबन 300 पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया था। । वो साल 2011 में मुंबई से लुधियाना चले आए थे। यहां आकर उनकी योजना एक एक्टिंग स्कूल खोलने की थी। मगर ये प्लान काम नहीं किया और वो तंगहाली का शिकार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − sixteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।