अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस वक़्त चर्चाओं में बने हुए हैं। जबसे कपल की सगाई की खबरें सामने आई हैं हर कोई इन्ही की बातें कर रहा है। लगातार इनकी ग्रैंड पार्टी से जुडी अपडेट्स सामने आ रही हैं। आपको बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रोके पर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा था। हर बड़ा सितारा इस पार्टी में कपल के खास दिन को सेलिब्रेट करने पहुंचा था।
वहीं, अभी तक इस जश्न की सिर्फ वो तस्वीरें सामने आई थी जिनमे ये अपने घर के बाहर नज़र आ रहे हैं। लेकिन अब पार्टी की इनसाइड फोटोज भी सामने आ गई हैं। गुरुवार को हुई इस सगाई पार्टी में सलमान खान, जाह्नवी कपूर, सागरिका घाटगे जैसे लोग शामिल हुए। ऐसे में इन सभी की इनसाइड पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट से गुरुवार को ही सगाई की थी। दोनों का राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में रोका हुआ है। जिसके बाद अंबानी परिवार ने अपने घर पर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन किया। इस दौरान शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, मीका सिंह जैसे बड़े-बड़े स्टार्स यहां हाज़री लगाने पहुंचे थे।
सभी का ग्लैमरस अंदाज़ इस पार्टी में देखने को मिला। वहीं, अब राधिका मर्चेंट के दोस्त ओरहान अवत्रमणि ने इस सगाई पार्टी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो अनंत और राधिका के साथ दिखाई दे रहे हैं। जहां अनंत अंबानी ने शेरवानी तो राधिका मर्चेंट ने आइवरी लहंगा पहन रखा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी नजर आए। उन्होंने इस दौरान ब्लू कलर की शर्ट और फॉर्मल ग्रे पैंट पहन रखी थी। सागरिका घाटगे भी इस पार्टी में बेहद सुन्दर दिखाई दे रही थीं। एक फोटो में जाह्नवी कपूर- शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई।
आपको बता दें, कई दिनों से दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में है। वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पार्टी में दिखाई दिए। रणवीर सिंह ने भी काफी एनर्जेटिक एंट्री ली थी।