हाल ही में कपूर खानदान में एक बार फिर शहनाई बजी और करीना कपूर के कजिन अरमान जैन अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी की तस्वीरों में आलिया – रणबीर संग बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों में शिरकत की। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए है।
अब इस शादी का एक इनसाइड वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा हैं, जिसमे एक बॉलीवुड एक्ट्रेस जमकर नाचती दिखाई दे रही है। बता दें, इससे पहले अरमान जैन की बरात में करीना और करिश्मा को भी जमकर नाचते हुए देखा गया था।
हाल ही में वायरल वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस शादी में समां बांधती नजर आ रही है। वीडियो में कियारा के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे है। दोनों पार्टी में मौजूद अन्य लोगों को नजरअंदाज करते हुए, एक दूसरे में मस्त दिख रहे है।
वीडियो में देखा जा सकता है कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे के साथ ‘बॉम डिगी’ गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों की गुटर-गूं के अलावा , कियारा का एक और डांस वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कियारा अरमान की शादी के रेसप्शन में स्टेज परफॉरमेंस दे रही है।
स्टेज पर कियारा ने अपनी फिल्म ‘गुड न्यूज’ के गाने ‘सौदा खरा-खरा’ पर परफॉर्मेंस जबरदस्त परफॉरमेंस दिया। इस परफॉरमेंस को देखकर मेहमानों ने खूब तालियां बजायी। कियारा के साथ सिद्धार्थ ने भी रिसेप्शन पर शिरकत की थी।
.jpg)
बता दें , बीते कुछ समय से खबर आ रही है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट कर रहे है पर दोनों ने इस रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की है। सिद्धार्थ के बर्थडे पर भी दोनों को काफी करीब देखा गया था। दोनों सितारे अब फिल्म ‘शेरशाह’ में एक साथ नजर आने वाले हैं।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App
.jpg)
.jpg)



