धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे इस बात में कोई शक नहीं बर्थडे गर्ल माधुरी दीक्षित संगीत और नृत्य दोनों में ही हमेशा से अवल्ल रही हैं और उनका ये गजब का टैलेंट किसी से छिपा नहीं है। मजह तीन साल की उम्र में एक्ट्रेस ने कथक सीखना शुरू किया और आठ साल की उम्र में अपना पहला परफॉरमेंस भी दिया। इसके कुछ साल बाद 1984 में माधुरी दीक्षित ने ‘अबोध’ फिल्म से डेब्यू किया,फिल्म कुछ खास चली नहीं माधुरी फिर से अपना ध्यान पढ़ाई में लगा लिया।
सिंगर सुरेश वाडकर के घर भेजा रिश्ता
माधुरी दीक्षित के माता-पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन उन्हें बचपन से ही डांस करने का काफी ज्यादा शौक था। इसके बाद धीरे-धीरे माधुरी का एक्टिंग में भी रुझान होने लगा लेकिन उनके पैरंट्स उनकी शादी करवाना चाहते थे। उन दिनों सिंगर सुरेश वाडेकर का खूब बोलबाला था। तब सुरेश ने अपना सिंगिंग में करियर शुरू ही किया था। खास बात सुरेश माधुरी को भी वो बहुत पसंद थे।
वहीं माधुरी के पैरंट्स उनके लिए लड़का ढूंढ़ने लगे। वहीं सुरेश वाडकर के लिए लड़की देखी जा रही थी इस बीच उनके एक पारिवारिक मित्र ने माधुरी को सजेस्ट किया।
माधुरी के परिवार वालों ने भी इस रिश्ते के लिए हां कर दी । हालांकि सुरेश माधुरी से 12 साल बड़े थे। जब रिश्ते की बात करने परिवार के सदस्य सुरेश के घर गए तो उन्होंने एक बार माधुरी से मिलने के लिए कहा ।
सुरेश ने ठुकराया रिश्ता
माधुरी को देखने के बाद वाडकर परिवार ने यह कह मना कर दिया कि लड़की बहुत दुबली-पतली है। यह रिश्ता न होने के बाद माधुरी के पिता थोड़े दुखी भले जरूर हुए,लेकिन इस दौरान माधुरी के लिए बॉलीवुड का रास्ता साफ हो गया।
इसके बाद से माधुरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और तेजाब जैसी हिट फिल्म दे कर सुर्खियों में आ गई साथ ही लोगों के दिलों पर राज करने लगी। इतना ही नहीं इंडस्ट्री में खूब नाम कमाने के बाद एक्ट्रेस का नाम कई हीरोज के साथ जुड़ा। जैसे अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त।
अनिल कपूर के साथ कुछ समय तक रहने के बाद माधुरी का नाम जैकी और मिथुन के साथ भी जुड़ा। इसके बाद लंबे समय तक जिनके साथ उनका अफेयर चला वो संजय दत्त थे , जिनके साथ माधुरी 11 फिल्मों में काम किया। इस पर एक्ट्रेस का तो कभी नहीं कोई बयान आया लेकिन संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया कि माधुरी और संजय वाकई काफी क्लोज थे।
माधुरी दीक्षित की 1999 में हुई शादी
कई सारे एक्टर के साथ माधुरी का नाम जुड़ने के बाद उन्होंने साल 1999 में लॉस ऐंजिलिस में रहने वाले श्रीराम माधव नेने से शादी रचाई। अब माधुरी और डॉक्टर नेने दो बच्चों के माता-पिता हैं।