बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपने बॉयफ्रैंड को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली इरा की तस्वीरें और वीडियोस भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे है।

आपको बता दें इरा के बॉयफ्रेंड का नाम मिशाल कृप्लानी है और इनके साथ इरा अक्सर तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहती है। हालांकि इरा मिशाल को अपना खास दोस्त बताते है पर दोनों में बेहद करीबी नजर आती है।

हाल ही में इरा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे वो अपने खास दोस्त मिशाल के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में मिशाल और इरा की जोड़ी बेहद क्यूट भी लग रही है।

इरा खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ”मैं बस तुम्हारे साथ डांस करना चाहती हूं.’ इरा खान के करीबियों का कहना है की वो मिशाल को काफी समय से डेट कर रही है।
इस वीडियो में इरा खान येलो टॉप और ग्रीन स्कर्ट में नजर आ रही है और उनपर ये लुक बेहद जबरदस्त लग रहा है। व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में मिशाल भी सिंपल पर डैशिंग लग रहे है।

इरा और मिशाल के डांस करते समय उनका एक दोस्त उन्हें परेशान करने की भी कोशिश कर रहा हैं पर दोनों डांस की मस्ती में मग्न है। आपको बता दें इरा खान के सोशल मीडिया अकाउंट पर मिशाल के साथ उनकी काफी सारी तस्वीरें है।

बीते कुछ दिन पहले इरा खान के फैंस ने उनसे सवाल किया था की क्या वो किसी के साथ रिलेशनशिप में है तो इरा ने मिशाल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके जवाब दिया था जिसका मतलब है की वो मिशाल को डेट कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



